Saurabh Pandey | August 5, 2026 | 09:03 PM IST | 1 min read
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है, जिसे परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

नई दिल्ली : हरियाणा बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (BSEH) ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) की फाइनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट bseh.org या htet.eapplynow.com पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल -रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि का इस्तेमाल करके उत्तर कुंजी देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा एचटीईटी की फाइनल उत्तर कुंजी लेवल 1 प्राइमरी टीचर (पीआरटी), लेवल 2 ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी) और लेवल 3 पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) के लिए जारी की गई है।
Also read UPSC CMS Answer Key 2026: यूपीएससी सीएमएस आंसर-की पेपर 1, 2 के लिए जारी, upsc.gov.in से करें डाउनलोड
बोर्ड द्वारा आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, हरियाणा के स्कूलों में पीआरटी, टीजीटी और पीजीटी के तौर पर शिक्षक पदों के लिए उम्मीदवारों की योग्यता तय करने के लिए एचटीईटी का आयोजन 4 और 5 जुलाई, 2026 को किया गया था।