HTET Result 2025 Live: एचटेट रिजल्ट कब होगा जारी? जानें ऑफिशियल वेबसाइट, मेरिट लिस्ट, लेटेस्ट अपडेट
Saurabh Pandey | September 16, 2025 | 10:12 PM IST | 2 mins read
हरियाणा टीईटी रिजल्ट जारी होने के बाद जो अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए निर्धारित पासिंग मार्क्स (कैटेगरी वाइज) प्राप्त कर लेंगे वे टीचर भर्ती में शामिल होने के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे।
नई दिल्ली : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) द्वारा आयोजित हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के रिजल्ट का इंतजार लाखों अभ्यर्थी कर रहे हैं। बोर्ड की तरफ से अभी तक रिजल्ट जारी करने की तिथि घोषित नहीं की गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि रिजल्ट सितंबर के तीसर सप्ताह में जारी किया जा सकता है।
HTET 2025 परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने रोल नंबर का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in के माध्यम से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। केवल उन्हीं उम्मीदवारों के परिणाम जारी किए जाएंगे, जिन्होंने सफलतापूर्वक बायोमेट्रिक सत्यापन पूरा कर लिया है।
बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने से पहले 26 और 27 अगस्त 2025 को एचटेट परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन आयोजित किया था। बोर्ड की तरफ से कहा गया है कि जिन उम्मीदवारों का बायोमैट्रिक सत्यापन किया है, केवल उन्हीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा।
HTET Results 2025: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
- होम पेज पर, एचटेट परिणाम 2025 डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन करने के लिए अपनी जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।
- आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित एचटेट परिणाम 2025 देखें।
- अब एचटेट रिजल्ट का एक प्रिंटआउट डाउनलोड करके रख लें।
HTET Result 2025: स्कोरकार्ड विवरण
- अभ्यर्थी का नाम
- रोल नंबर
- पंजीकरण संख्या
- श्रेणी
- कुल अंक
- प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक
- परीक्षा में प्राप्त कुल अंक
- योग्यता की स्थिति
HTET 2025: परीक्षा कब-कब हुई थी?
बोर्ड ने एचटेट परीक्षा 30 और 31 जुलाई, 2025 को आयोजित की थी। लेवल 3 (पीजीटी) परीक्षा 30 जुलाई, 2025 को दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की गई थी, और लेवल 2 (टीजीटी) और लेवल 3 (पीआरटी) परीक्षा 31 जुलाई, 2025 को आयोजित की गई थी। पहली पाली सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की गई थी।
September 16, 2025 | 10:12 PM IST
HTET Result 2025 Live: हरियाणा टीईटी परिणाम कब जारी होगा?
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, हरियाणा (BSEH) द्वारा नवंबर 2024 सत्र के लिए HTET 2025 परिणाम 19 सितंबर तक घोषित किए जाने की उम्मीद है।
September 16, 2025 | 08:48 PM IST
HTET Result 2025 Live: हरियाणा टीईटी परीक्षा कब आयोजित की गई?
HTET परीक्षा 2025 पीजीटी, पीआरटी और टीजीटी सहित तीन स्तरों के लिए 30 और 31 जुलाई को आयोजित की गई थी।
September 16, 2025 | 08:22 PM IST
HTET Result 2025 Live: बीएसईएच की ऑफिशियल वेबसाइट
बीएसईएच की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in है। आधिकारिक घोषणा के बाद कैंडिडेट हरियाणा टीईटी 2025 रिजल्ट लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से डाउनलोड कर सकेंगे।
September 16, 2025 | 07:04 PM IST
BSEH HTET Result 2025: एचटेट रिजल्ट जल्द
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH), द्वारा हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के नतीजे जल्द ही घोषित किए जाने की उम्मीद है । मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक HTET के नतीजे तैयार किए जा चुके हैं, लेकिन बोर्ड की अंतिम मंज़ूरी का इंतज़ार किया जा रहा है।
September 16, 2025 | 06:07 PM IST
HTET 2025: एचटेट पात्रता मानदंड
HTET 2025 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार स्नातकोत्तर शिक्षक (PGT), प्राथमिक शिक्षक (PRT) और प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) की भर्ती के लिए पात्र होंगे।
September 16, 2025 | 05:10 PM IST
HTET 2025: परीक्षा लेवलवाइज कब हुई थी?
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) लेवल 3 (PGT) परीक्षा 30 जुलाई को दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की गई थी। 31 जुलाई को लेवल 2 (TGT) परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और उसके बाद लेवल 1 (PRT) परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की गई थी।
September 16, 2025 | 04:37 PM IST
HTET Result 2025: ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी होगा रिजल्ट
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) की ओर से HTET Result 2025 जल्द ही बीएसईएच की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जारी कर दिए जाएगा। नतीजे जारी होने के बाद परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।
September 16, 2025 | 04:04 PM IST
HTET Result 2025: ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी होगा रिजल्ट
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) की ओर से HTET Result 2025 जल्द ही बीएसईएच की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जारी कर दिए जाएगा। नतीजे जारी होने के बाद परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।
September 16, 2025 | 02:52 PM IST
HTET Result 2025 Live: एचटेट रिजल्ट विवरण
एचटेट रिजल्ट 2025 में निम्नलिखित विवरण की जांच कर सकेंगे:
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा की तिथि
- परीक्षा का विषय
- प्राप्त कुल अंक
- कटऑफ अंक
- योग्यता स्थिति
September 16, 2025 | 02:23 PM IST
HTET Result 2025: बायोमेट्रिक सत्यापन पूरा
बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने से पहले 26 और 27 अगस्त 2025 को एचटेट परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन आयोजित किया था। बोर्ड की तरफ से कहा गया है कि जिन उम्मीदवारों का बायोमैट्रिक सत्यापन किया है, केवल उन्हीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा।
September 16, 2025 | 01:26 PM IST
HTET Results 2025: एचटेट परिणाम जल्द
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) द्वारा हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) परिणाम 2025 जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। एचटेट में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
September 16, 2025 | 01:09 PM IST
HTET Result 2025: एचटेट लेवल
हरियाणा बोर्ड परीक्षा के तीनों स्तरों के लिए HTET परिणाम जारी करेगा। ये स्तर नीचे दिए गए हैं-
HTET PRT (स्तर 1)
HTET TGT (स्तर 2)
HTET PGT (स्तर 3)
September 16, 2025 | 01:06 PM IST
HTET Result 2025 Live: अलग-अलग जारी होगा रिजल्ट
परीक्षा प्राधिकरण PRT, TGT और PGT स्तरों के लिए HTET परिणाम 2025 अलग-अलग जारी करेगा। HTET परिणाम की पीडीएफ जारी होने के बाद एचटेट की आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड की जा सकती है।
अगली खबर
]UP Police Recruitment 2025: यूपी पुलिस भर्ती के लिए कुल 15,75,760 आवेदन, जानें कब होगी परीक्षा?
इस दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने शुल्क भुगतान में आने वाली तकनीकी कठिनाइयों का भी समाधान किया, जिसके फलस्वरूप 3499 अभ्यर्थियों ने शुल्क का भुगतान कर सफलतापूर्वक आवेदन प्रक्रिया पूरी की।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- NIRF Ranking 2025: यूनिवर्सिटी श्रेणी में डीयू 5वें स्थान पर, टॉप 20 में दिल्ली विश्वविद्यालय के 10 कॉलेज
- NIRF MBA Ranking 2025: आईआईएम अहमदाबाद शीर्ष पर बरकरार, आईआईएम लखनऊ की टॉप 5 में वापसी, देखें लिस्ट
- Govt Survey: एक तिहाई स्कूली बच्चे लेते हैं निजी कोचिंग, शहरों में यह प्रवृत्ति अधिक, सरकारी सर्वे में खुलासा
- NEET PG 2025 Result: नीट पीजी रिजल्ट 3 सितंबर तक होगा जारी, लाखों उम्मीदवारों को इंतजार, जानें अपेक्षित कटऑफ
- Coursera Global Skills Report 2025: भारत वैश्विक रैंकिंग में 89वें स्थान पर, एआई और टेक स्किल की मांग में तेजी
- NEET UG 2025: उत्तर प्रदेश के टॉप सरकारी मेडिकल कॉलेज कौन से हैं? पात्रता, फीस और रैंक जानें
- NEET UG 2025 Counselling: एम्स दिल्ली के लिए नीट में कितने मार्क्स चाहिए? जानें संभावित कैटेगरी वाइज कटऑफ
- Parakh Rashtriya Sarvekshan: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा- स्कूली शिक्षा की स्थिति चिंताजनक, मोदी सरकार उदासीन
- Bihar Govt Jobs: 35% आरक्षण अब सिर्फ बिहार की स्थायी निवासी महिलाओं के लिए, बीपीएससी ने जारी की अधिसूचना
- NEET UG 2025: सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की कितनी सीटें? पिछले साल हुई बढ़ोतरी, जानें राज्यवार डिटेल