HTET Biometric Verification: एचटेट बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन 10 अगस्त से शुरू, 22 जिलों में सेंटर, निर्देश जारी

Santosh Kumar | August 6, 2026 | 04:07 PM IST | 1 min read

एचटीईटी फाइनल रिजल्ट घोषित होने से पहले उम्मीदवारों का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन अनिवार्य है। राज्य के सभी 22 जिलों में 10 से 12 अगस्त तक बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करने के लिए केंद्र बनाए गए हैं।

हरियाणा बोर्ड ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर भी एक प्रेस नोट जारी किया है। (इमेज-एक्स/@edubseh)

नई दिल्ली: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (बीएसईएच) ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटीईटी) 2025 में सफल उम्मीदवारों के लिए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। यह प्रक्रिया 10 से 12 अगस्त तक चलेगी। बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर निर्देश और केंद्रों की सूची जारी कर दी है। इसके अलावा, हरियाणा बोर्ड ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर भी एक प्रेस नोट जारी किया है।

हरियाणा बोर्ड के चेयरमैन शंकर लाल धूप और सेक्रेटरी मुनीश शर्मा ने घोषणा की कि 4 और 5 जुलाई को आयोजित हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटीईटी)-2025 के फाइनल नतीजे जल्द ही घोषित किए जाएंगे।

HTET Biometric Verification: वेरिफिकेशन संबंधी निर्देश जारी

एचटीईटी फाइनल रिजल्ट घोषित होने से पहले उम्मीदवारों का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन अनिवार्य है। राज्य के सभी 22 जिलों में 10 से 12 अगस्त तक बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करने के लिए केंद्र बनाए गए हैं।

दूसरे राज्यों के उम्मीदवार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन पूरा करने के लिए नजदीकी जिला मुख्यालय जा सकते हैं। विशेष परिस्थितियों में, उम्मीदवार 22 जिलों में बनाए गए किसी भी केंद्र पर यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Also read HTET Result 2026: हरियाणा टीईटी रिजल्ट bseh.org.in पर पीआरटी, टीजीटी, पीजीटी के लिए जारी; डाउनलोड करें

HTET Biometric Verification: बिना सत्यापन के रिजल्ट नहीं मिलेगा

उम्मीदवारों के लिए ओरिजिनल एचटीईटी एडमिट कार्ड और ओरिजिनल फोटो-पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है। 22 जिलों में वेरिफिकेशन के लिए तय किए गए स्कूलों की सूची बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

बोर्ड ने बताया कि इससे जुड़ी जानकारी उम्मीदवारों द्वारा ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान दिए गए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबरों और ईमेल पतों पर भेजी जा रही है। उम्मीदवार वेबसाइट पर अपना बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन स्टेटस देख सकते हैं।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि जो उम्मीदवार 10 से 12 अगस्त के बीच बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाएंगे, उनके एचटीईटी रिजल्ट घोषित नहीं किए जाएंगे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]