HTET 2024: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा पंजीकरण 4 नवंबर से होगा शुरू, bseh.org.in से कर सकेंगे आवेदन
Saurabh Pandey | October 30, 2024 | 09:55 PM IST | 1 min read
HTET परीक्षा हरियाणा के प्राथमिक और उच्च विद्यालयों में पढ़ाने के लिए उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है। हरियाणा टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा देने के पात्र बन जाएंगे।
नई दिल्ली : बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा की तरफ से हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 4 नवंबर, 2024 दोपहर 1 बजे से शुरू होगी। जो उम्मीदवार हरियाणा टीईटी भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 14 नवंबर, 2024 है। उम्मीदवार 15 नवंबर, 2024 से 17 नवंबर, 2024 तक अपने विवरण, फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान, लेवल, विषय की पसंद (लेवल 2 और 3), जाति श्रेणी, विकलांग श्रेणी और गृह राज्य में ऑनलाइन संपादन कर सकते हैं।
HTET 2024: परीक्षा तिथि
माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, हरियाणा के निर्देशानुसार, हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा-2024 (HTET) लेवल-1, 2 और 3 का आयोजन 7 और 8 दिसंबर, 2024 को किया जाएगा। 7 दिसंबर को लेवल-3 की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी और 8 दिसंबर को लेवल-2 की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी। लेवल-1 की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
HTET परीक्षा हरियाणा के प्राथमिक और उच्च विद्यालयों में पढ़ाने के लिए उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है। हरियाणा टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा देने के पात्र बन जाएंगे।
Also read HTET 2024 Exam Date: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा की तिथि घोषित, 7 और 8 दिसंबर को होंगे एग्जाम
HTET 2024: आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
- होम पेज पर HTET 2024 के लिए आवेदन करने का लिंक देखें और उस पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा और उम्मीदवारों को आवश्यक जानकारी भरनी होगी।
- अब विवरण चेक करने के बाद आवेदन पत्र जमा करें।
- आवेदन पेज को सेव करें और उसका प्रिंट आउट ले लें।
अगली खबर
]NHAI Recruitment 2024: एनएचएआई में टेक्निकल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू; वेतन 29,00,000 रुपये सालाना
एनएचएआई नोटिफिकेशन के अनुसार, निर्धारित प्रारूप में भरे हुए आवेदन पत्र के साथ सभी सहायक दस्तावेजों की स्व-सत्यापित प्रतियां और अपडेट सीवी को मेल आईडी hr.nhipmpl@nhai.org पर भेजना होगा।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल