HSSC Stenographer Recruitment 2026: एचएसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पात्रता मानदंड जानें
Saurabh Pandey | February 7, 2026 | 07:56 PM IST | 1 min read
हरियाणा एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती में विभागों की प्राथमिकता केवल उन्हीं उम्मीदवारों से प्राप्त की जाएगी जो स्टेनोग्राफी स्किल के लिए क्वालीफाई करेंगे। एचएसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 प्रक्रिया हरियाणा सीईटी परीक्षा के माध्यम से होगी, जिसके बाद टाइपिंग टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन होगा।
नई दिल्ली : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2026 है।
हरियाणा एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
HSSC Stenographer Recruitment 2026: पात्रता मानदंड
एचएसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए, उनमें शॉर्टहैंड और टाइपिंग कौशल होना चाहिए, और उन्हें सीईटी ग्रुप-सी परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
HSSC Stenographer Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या
हरियाणा स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 के लिए कुल 1952 रिक्तियों की घोषणा की गई है। इनमें स्टेनो-टाइपिस्ट, जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर, सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर और अन्य पदों के लिए रिक्तियां शामिल हैं। एचएसएससी स्टेनोग्राफर वैकेंसी 2026 का पदवार विवरण नीचे दिया गया है।
|
ग्रुप
|
पद का नाम
|
पदों की संख्या
|
|
ग्रुप-1
|
स्टेनो टाइपिस्ट (हिंदी)
|
208
|
|
ग्रुप
-2
|
स्टेनो टाइपिस्ट (अंग्रेजी)
|
586
|
|
|
कार्यकारी सहायक (स्टेनो)
|
06
|
|
|
जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी)
|
05
|
|
|
स्टेनोग्राफर ग्रेड-2 (अंग्रेजी)
|
71
|
|
|
जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी)
|
01
|
|
|
सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी)
|
54
|
|
ग्रुप
-3
|
स्टेनो टाइपिस्ट (दोनों भाषाएं)
|
702
|
|
|
जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर (दोनों भाषाएं)
|
260
|
|
|
सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर (दोनों भाषाएं)
|
59
|
HSSC Stenographer Recruitment 2026: इन ग्रुप्स में रिक्तियों की संख्या बढ़ी
- ग्रुप 2 के अंतर्गत स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी) के पदों की संख्या 486 से बढ़ाकर 586 कर दी गई है।
- ग्रुप 3 के अंतर्गत स्टेनोग्राफर (दोनों भाषा) के पदों की संख्या 696 से बढ़ाकर 702 कर दी गई है।
- ग्रुप 3 के अंतर्गत जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर (दोनों भाषा) के पदों की संख्या 173 से बढ़ाकर 260 कर दी गई है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा