HSSC Group C Recruitment 2026: एचएसएससी सीईटी फेज 2 ग्रुप सी भर्ती नोटिफिकेशन hssc.gov.in पर जारी
Saurabh Pandey | February 7, 2026 | 05:23 PM IST | 2 mins read
एचएसएससी सीईटी ग्रुप सी भर्ती के लिए फाइनल चयन सीईटी फेज-1 और फेज 2 लिखित परीक्षा में प्राप्त मेरिट के आधार पर होगा। एचएसएससी फेज-2 परीक्षा के लिए रिक्तियों की संख्या से दस गुना तक उम्मीदवारों को (सीईटी स्कोर के आधार पर) शॉर्टलिस्ट करेगा।
नई दिल्ली : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) के दूसरे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसमें ग्रुप सी के 4,227 पदों की घोषणा की गई है। केवल वे उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं, जिन्होंने ग्रुप सी पदों के लिए सीईटी फेज 1 उत्तीर्ण किया है।
एचएसएससी सीईटी फेज 2 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 फरवरी से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 23 फरवरी 2026 है।
HSSC CET 2 2026: परीक्षा पैटर्न
एचएसएससी सीईटी फेज 2 परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQs) की कुल संख्या 100 होगी, जिसके लिए 100 अंक निर्धारित होंगे। वहीं परीक्षा की अवधि 1 घंटा 45 मिनट होगी। सभी प्रश्न अनिवार्य होंगे। प्रश्न पत्र दो भाषाओं (अंग्रेजी और हिंदी) में होगा और ऑफलाइन (ओएमआर आधारित) लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
HSSC CET Phase 2 2026: प्रतिबंधित वस्तुओं की सूची
परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने से पहले उम्मीदवारों की तलाशी ली जाएगी। किसी भी परिस्थिति में उम्मीदवारों को निम्नलिखित वस्तुएं परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं है-
- कोई भी वस्तु जैसे मुद्रित या लिखित पाठ्य सामग्री, कागज के टुकड़े, ज्यामिति/पेंसिल बॉक्स,
- प्लास्टिक पाउच, कैलकुलेटर, पेन, स्केल, राइटिंग पैड, पेन ड्राइव, इरेज़र, कैलकुलेटर, लॉग टेबल,
- इलेक्ट्रॉनिक पेन/स्कैनर आदि।
- कोई भी संचार उपकरण जैसे मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, इयरफ़ोन, माइक्रोफ़ोन, पेजर, हेल्थ बैंड आदि।
- अन्य वस्तुएं जैसे बटुआ, चश्मा, हैंडबैग, बेल्ट, टोपी आदि।
- कोई भी घड़ी/कलाई घड़ी, कंगन, कैमरा आदि।
- कोई भी आभूषण/धातु की वस्तुएं आदि।
- कोई भी खाद्य पदार्थ जो खुले या पैक किए गए हों, पानी की बोतल आदि।
- कई भी अन्य वस्तु जिसका उपयोग अनुचित साधनों के लिए किया जा सकता है, जैसे संचार उपकरण जैसे माइक्रोचिप, कैमरा, आदि।
HSSC CET 2 2026: न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक
|
श्रेणी (Category)
|
न्यूनतम योग्यता अंक (Minimum Qualifying Marks)
|
|
सामान्य श्रेणी (General Category)
|
50%
|
|
आरक्षित श्रेणी (Reserved Category)
|
40%
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा