HSSC Group 25 Answer Key 2025: एचएसएससी ग्रुप 25 प्रोविजनल आंसर की जारी, 25 सितंबर तक दर्ज करें आपत्ति
Santosh Kumar | September 22, 2025 | 01:25 PM IST | 1 min read
बिना प्रमाण के प्रस्तुत आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। आयोग केवल निर्धारित समयावधि के भीतर प्राप्त आपत्तियों पर ही विचार करेगा।
नई दिल्ली: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने ग्रुप 25 भर्ती परीक्षा 2025 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। यह आंसर-की विज्ञापन संख्या 08/2024 के तहत आयोजित परीक्षा की है, जो 21 जुलाई, 2025 को आयोजित की गई। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर उपलब्ध इस प्रोविजनल आंसर-की का उपयोग करके अपने उत्तरों की जांच कर सकेंगे। उम्मीदवारों को आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने का अवसर भी दिया गया है।
अभ्यर्थी 25 सितंबर तक अपनी आपत्तियां ऑनलाइन प्रस्तुत कर सकते हैं। आपत्ति प्रस्तुत करते समय उन्हें ग्रुप संख्या/परीक्षा कोड, परीक्षा तिथि, सत्र, सेट, आपत्ति का प्रकार, प्रश्न संख्या और उत्तर का प्रमाण स्पष्ट रूप से उल्लेख करना होगा।
HSSC Group 25 Answer Key: आपत्तियों के लिए प्रमाण जरूरी
बिना प्रमाण के प्रस्तुत आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। आयोग केवल निर्धारित समयावधि के भीतर प्राप्त आपत्तियों पर ही विचार करेगा और उसका निर्णय अंतिम होगा। इसी आधार पर प्रश्नपत्र का मूल्यांकन किया जाएगा।
आयोग ने परीक्षा की उत्तर कुंजी 20 सितंबर को जारी की। यदि किसी अभ्यर्थी को किसी उत्तर पर कोई आपत्ति है, तो वह अपनी आपत्ति केवल ऑनलाइन ही दर्ज करा सकता है। आपत्तियां केवल निर्दिष्ट समूह/समूहों के लिए ही स्वीकार की जाएंगी।
Also read HTET Result 2025 Live: हरियाणा टेट एचटीईटी रिजल्ट 2025 कब तक होगा जारी? जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट
HSSC Answer Key 2025: आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया
आपत्तियों की समीक्षा के बाद, एचएसएससी विशेषज्ञों की एक टीम अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगी, जिसके आधार पर परिणाम घोषित किए जाएंगे। आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने भी आधिकारिक एक्स हैंडल पर यह जानकारी साझा की।
आपत्ति दर्ज करने के लिए, उम्मीदवारों को adv082024.hryssc.com पर जाना होगा। फिर, पंजीकृत यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करें। अब, "रेज ऑब्जेक्शन" लिंक पर क्लिक करके आपत्ति दर्ज की जा सकती है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार