HSSC Forest Guard Recruitment 2026: एचएसएससी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन जारी, पात्रता मानदंड जानें

Saurabh Pandey | February 11, 2026 | 01:02 PM IST | 1 min read

एचएसएससी ने विज्ञापन संख्या 04/2026 के तहत विभिन्न श्रेणियों में वन रक्षकों के कुल 779 रिक्त पदों को भरने के लिए यह भर्ती अभियान चलाया है।

हरियाणा एचएसएससी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले पात्र उम्मीदवारों को कई चरणों वाली चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने वन रक्षक भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 23 फरवरी है।

एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर एचएसएससी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2026 के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे, किसी अन्य माध्यम से जमा किए गए फॉर्म किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

HSSC Forest Guard Recruitment 2026: आयुसीमा

हरियाणा एसएससी वन रक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2026 को 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हरियाणा सरकार के मानदंडों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों के लिए आयु में छूट लागू है।

HSSC Forest Guard Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

एचएसएससी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 10+2 (सीनियर सेकेंडरी) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। योग्यता किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से होनी चाहिए।

HSSC Forest Guard Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

एसएससी ने विज्ञापन संख्या 04/2026 के तहत विभिन्न श्रेणियों में वन रक्षकों के कुल 779 रिक्त पदों को भरने के लिए यह भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। कैटेगरीवाइज रिक्तियों का विवरण देख सकते हैं-

श्रेणी रिक्तियां
सामान्य (GEN) 318
वंचित अनुसूचित जाति (DSC) 55
अन्य अनुसूचित जाति (OSC) 55
पिछड़ा वर्ग-A (BCA) 102
पिछड़ा वर्ग-B (BCB) 8
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 123
पूर्व सैनिक - सामान्य (ESM-GEN) 77
पूर्व सैनिक - DSC 1
पूर्व सैनिक - OSC 1
पूर्व सैनिक - BCA 19
पूर्व सैनिक - BCB 20
कुल योग (Total) 779

Also read IB Security Assistant Admit Card 2026: आईबी सिक्योरिट असिस्टेंट टियर 2 एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 22 फरवरी को

HSSC Forest Guard Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

  1. शॉर्टलिस्टिंग (सीईटी स्कोर)
  2. लिखित परीक्षा
  3. शारीरिक माप परीक्षा (पीएमटी)
  4. शारीरिक सहनशक्ति परीक्षा (पीईटी)
  5. दस्तावेज सत्यापन
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]