HSSC CET Group C Recruitment 2024: ग्रुप-सी के 3134 रिक्त पदों के लिए आवेदन का कल अंतिम दिन, जानें प्रक्रिया
Santosh Kumar | July 30, 2024 | 06:14 PM IST | 2 mins read
हरियाणा एचएसएससी सीईटी ग्रुप सी भर्ती 2024 के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से ग्रुप 6 (कॉमर्स) के 1,296 पद और ग्रुप 58, 59, 60 (स्टेनो) के 1,838 पद भरे जाएंगे।
नई दिल्ली: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) द्वारा ग्रुप-सी के 3134 रिक्त पदों पर आवेदन करने का कल यानी 31 जुलाई को अंतिम दिन है। कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) ग्रुप-सी पास करने वाले अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in के जरिए इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। एचएसएससी ने ग्रुप-सी भर्ती 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 जुलाई को शुरू हुई थी।
हरियाणा एचएसएससी सीईटी ग्रुप सी भर्ती 2024 के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से ग्रुप 6 (कॉमर्स) के 1,296 पद और ग्रुप 58, 59, 60 (स्टेनो) के 1,838 पद भरे जाएंगे। चयन प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग सीईटी के आधार पर की जाएगी। आयोग शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट आयोजित करेगा।
HSSC Group C Recruitment 2024: पात्राता, आयु सीमा
पात्रता मानदंड की बात करें तो कक्षा 12वीं पास, स्टेनो, ग्रेजुएट डिग्री, पीजी धारक, सीईटी उत्तीर्ण उम्मीदवार एचएसएससी ग्रुप सी भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। इसके अलावा मैट्रिक या उच्च शिक्षा में हिंदी या संस्कृत विषय होना चाहिए। पात्रता मानदंड से जुड़ी अधिक जानकारी अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 19 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। जारी नोटिस के अनुसार, "जिन उम्मीदवारों ने विज्ञापन संख्या 3/2023 दिनांक 7.03.2023 के तहत आवेदन किया था, उन्हें अपने सीईटी रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर इन पदों के लिए दोबारा आवेदन करना होगा।"
Also read Haryana Govt Jobs: हरियाणा में 50,000 रिक्त पदों को भरने की तैयारी, सीएम ने किया ऐलान
HSSC CET Recruitment 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से हरियाणा एचएसएससी सीईटी ग्रुप सी भर्ती 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर Re-advertisement No. 10/2024 For Steno Group लिंक पर क्लिक करें।
- यदि पंजीकृत हैं तो आईडी लॉगिन करें अन्यथा पोर्टल पर पहले पंजीकरण करें।
- आवश्यक जानकारी दर्ज करें और दस्तावेज अपलोड करें।
- फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार