HSSC CET Biometric Admit Card: एचएसएससी ग्रुप सी बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए एडमिट कार्ड hssc.gov.in पर जारी
Saurabh Pandey | May 8, 2026 | 12:50 PM IST | 1 min read
सभी संबंधित अभ्यर्थियों को उनकी पंजीकृत ईमेल आईडी के माध्यम से भी सूचित किया जाएगा। बायोमेट्रिक प्रक्रिया का विस्तृत शेड्यूल अभ्यर्थी के यूजरनेम पर दिखाई देगा। यह प्रक्रिया पूरी तरह से अभ्यर्थी के लॉगिन पोर्टल पर दिखाए गए शेड्यूल के अनुसार ही आयोजित की जाएगी।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने सीईटी-2025 ग्रुप-सी की लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले उन अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है, जिनका बायोमेट्रिक डेटा (अंगूठे के निशान आदि) परीक्षा के दौरान सफलतापूर्वक दर्ज नहीं हो पाया था। आयोग अब ऐसे अभ्यर्थियों के लिए विशेष रूप से बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया आयोजित कर रहा है।
एचएसएससी सीईटी-2025 ग्रुप सी के लिए बायोमेट्रिक डेटा सत्यापन में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक लिंक cet2025groupc.hryssc.com पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
बायोमेट्रिक सत्यापन 11 मई से शुरू होगा
आयोग द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है एचएसएससी सीईटी-2025 ग्रुप-सी की लिखित परीक्षा के दौरान कुछ अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक कैप्चरिंग की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी। इस संबंध में संबंधित अभ्यर्थियों को उनके स्कोरकार्ड के माध्यम से पहले ही सूचित कर दिया गया था। अब यह निर्णय लिया गया है कि ऐसे सभी अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन 11 मई 2026 से शुरू किया जाएगा।
सभी संबंधित अभ्यर्थियों को उनकी पंजीकृत ईमेल आईडी के माध्यम से भी सूचित किया जाएगा। बायोमेट्रिक प्रक्रिया का विस्तृत शेड्यूल अभ्यर्थी के यूजरनेम पर दिखाई देगा। यह प्रक्रिया पूरी तरह से अभ्यर्थी के लॉगिन पोर्टल पर दिखाए गए शेड्यूल के अनुसार ही आयोजित की जाएगी।
अभ्यर्थियों को क्या करना होगा?
- एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट से अपना बायोमेट्रिक एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
- एडमिट कार्ड पर दी गई निश्चित तिथि, समय और स्थान पर पहुंचें।
- अपने साथ एडमिट कार्ड और एक वैलिड पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड) जरूर ले जाएं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा