Trusted Source Image

Bihar Havildar Instructor Recruitment 2026: बिहार हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 9 मई से आवेदन

Saurabh Pandey | May 8, 2026 | 11:03 AM IST | 2 mins read

बिहार हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती के लिए एक अभ्यर्थी द्वारा मात्र एक ही ऑनलाइन आवेदन भरा जा सकता है। किसी अभ्यर्थी द्वारा एक से अधिक आवेदन भरे जाने की स्थिति में उनके सभी आवेदनों को अस्वीकृत कर दिया जाएगा।

लिखित परीक्षा अंतिम मेरिट सूची का आधार नहीं होगी। लिखित परीक्षा केवल शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए क्वालीफाइंग होगी।(आधिकारिक वेबसाइट)
लिखित परीक्षा अंतिम मेरिट सूची का आधार नहीं होगी। लिखित परीक्षा केवल शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए क्वालीफाइंग होगी।(आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने होमगार्ड विभाग में हवलदार इंस्ट्रक्टर के 122 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर 9 मई से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 9 जून 2026 है।

बिहार हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले सभी वर्गों एवं कैटेगरी के अभ्यर्थियों की न्यूनतम उम्र 24 वर्ष एवं अधिकतम उम्र 50 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवारों की उम्र सीमा की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी।

Bihar Havildar Instructor Vacancy 2026: शैक्षणिक योग्यता

बिहार हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों को इंटरमीडिएट उत्तीर्ण या समकक्ष होना अनिवार्य है।

Bihar Havildar Instructor Vacancy 2026: परीक्षा शुल्क

बिहार हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए 100 रुपये निर्धारित किया गया है। उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यमों का उपयोग करके परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

Bihar Havildar Instructor Exam 2026: परीक्षा पैटर्न

बिहार हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती 2026 लिखित परीक्षा का स्तर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की 10वीं कक्षा अथवा समकक्ष स्तर का होगा। लिखित परीक्षा में हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, समाजिक विज्ञान (इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र), विज्ञान (भौतिकी, रसायन शास्त्र, प्राणी विज्ञान, वनस्पति विज्ञान), सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक मामले से संबंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगें।

लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी। लिखित परीक्षा में दो घंटे के एक प्रश्न पत्र में कुल 100 प्रश्न होंगे। जिसमें प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिए जाएंगे। लिखित परीक्षा में 30 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए असफल घोषित किए जाएंगे। लिखित परीक्षा अंतिम मेरिट सूची का आधार नहीं होगी। लिखित परीक्षा केवल शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए क्वालीफाइंग होगी।

Also read UP Police SI Result 2026: यूपी पुलिस एसआई रिजल्ट, फाइनल आंसर-की जारी, 12,333 उम्मीदवार चयनित, कटऑफ जानें

Bihar Havildar Instructor 2026: शारीरिक दक्षता परीक्षा-

आयोग द्वारा आयोजित लिखित प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर पात्र अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी। शारीरिक दक्षता परीक्षा कुल 100 अंको की होगी। ऊंचाई और सीना के लिए कोई अंक देय नहीं होगा, लेकिन प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले अभ्यर्थी असफल घोषित किए जाएंगे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications