HSSC CET Correction 2025: एचएसएससी सीईटी ग्रुप सी एप्लीकेशन करेक्शन का कल अंतिम दिन, रिजल्ट जल्द आने की उम्मीद
Santosh Kumar | October 27, 2025 | 06:00 PM IST | 1 min read
उम्मीदवार करेक्शन पोर्टल onetimeregn.haryana.gov.in पर लॉग इन करके एचएसएससी सीईटी ग्रुप सी आवेदन पत्र में आवश्यक संशोधन कर सकते हैं।
नई दिल्ली: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) सीईटी ग्रुप सी 2025 आवेदन पत्र में सुधार की कल आखिरी तारीख है। आयोग ने पहले 24 अक्टूबर को सुधार की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर तक बढ़ा दी थी। एचएसएससी के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर यह जानकारी साझा की। जिन उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र में त्रुटियां हैं, वे कल तक सुधार कर सकते हैं।
उम्मीदवार करेक्शन पोर्टल onetimeregn.haryana.gov.in पर लॉग इन करके एचएसएससी सीईटी ग्रुप सी आवेदन पत्र में आवश्यक संशोधन कर सकते हैं। एचएसएससी सीईटी ग्रुप सी परीक्षा 26 और 27 जुलाई को आयोजित की गई।
HSSC CET Correction 2025: आवेदन सुधार के लिए आखिरी मौका
जारी अधिसूचना में आगे बताया गया कि उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे अपने दावे के समर्थन में बढ़ाई गई कट-ऑफ तिथि अर्थात 14.06.2025 को या उससे पहले वैध आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर दें।
श्रेणी सुधार के लिए आयोग कार्यालय में किसी भी अनुरोध पर व्यक्तिगत रूप से विचार नहीं किया जाएगा। एचएसएससी के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा है कि यह आखिरी मौका है और अब कोई और समय सीमा नहीं दी जाएगी।
HSSC CET Group C Result 2025: सीईटी ग्रुप सी रिजल्ट जल्द
एचएसएससी ने 29 जुलाई 2025 को प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी, जिस पर 1 अगस्त 2025 तक आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं। आयोग द्वारा एचएसएससी सीईटी ग्रुप सी रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर लिंक एक्टिवेट कर दिया जाएगा।
एचएसएससी सीईटी रिजल्ट 2025 जल्द जारी होने की संभावना है, परिणाम hssc.gov.in पर पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध होगा, जिसमें योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर और नाम होंगे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
अगली खबर
]RSSB Exams 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की परीक्षाओं के लिए ड्रेस कोड जारी, नियमों का पालन करना अनिवार्य
आरएसएसबी के अध्यक्ष आलोक राज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के माध्यम से यह जानकारी साझा की और उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने से पहले इन नियमों का पालन करने की सलाह दी।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार