HP PAT, LEET Revised Dates 2026: एचपी पीएटी, एलईईटी का संशोधित शेड्यूल जारी, परीक्षा तिथि जानें
Saurabh Pandey | May 12, 2026 | 05:47 PM IST | 2 mins read
बोर्ड ने तकनीकी शिक्षा निदेशालय से संशोधित काउंसलिंग शेड्यूल भेजने का अनुरोध किया है, जिसे जल्द ही वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। किसी भी तकनीकी समस्या या जानकारी के लिए अभ्यर्थी बोर्ड के टेलीफोन नंबर 01892-222662, 225755 पर संपर्क कर सकते हैं या hptechboard@gmail.com पर ईमेल कर सकते हैं।
नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड (HPTSB), धर्मशाला ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पॉलिटेक्निक एडमिशन टेस्ट (PAT) और लेटरल एंट्री एंट्रेंस टेस्ट (LEET) का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। पंचायती राज संस्थाओं (PRI) के चुनावों को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने प्रवेश परीक्षाओं की नई तिथियां घोषित की हैं। इस संबंध में बोर्ड के सचिव ने तकनीकी शिक्षा निदेशालय को सूचित कर दिया है।
एचपी पॉलिटेक्निक एडमिशन टेस्ट (PAT) और लेटरल एंट्री एंट्रेंस टेस्ट (LEET) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 25 मई तक चलेगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hptechboard.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन और आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकेंगे। यदि किसी छात्र के आवेदन फॉर्म में कोई त्रुटि रह जाती है, तो उसे सुधारने के लिए 26 मई 2026 को 'करेक्शन विंडो' खोली जाएगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
HP PAT, LEET-2026: परीक्षा तिथियां
संशोधित कार्यक्रम के तहत, पॉलिटेक्निक एडमिशन टेस्ट (PAT) की परीक्षा 7 जून 2026 को आयोजित की जाएगी, जिसका समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। वहीं, लेटरल एंट्री एंट्रेंस टेस्ट (LEET) की परीक्षा 14 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी।
HP PAT, LEET-2026 Admit Card: एडमिट कार्ड डेट
एचपी पीएटी और एलईईटी के लिए एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। एचपी पीएटी के लिए एडमिट कार्ड 1 जून और एलईईटी के लिए 8 जून से उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
HP PAT, LEET-2026 Answer Key: आंसर की डेट
एचपी पीएटी, एलईईटी परीक्षा संपन्न होने के तुरंत बाद बोर्ड द्वारा उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। पीएटी के लिए उत्तर कुंजी 9 जून और एलईईटी के लिए 16 जून को आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी, जिस पर छात्र 11 जून (PAT) और 18 जून (LEET) तक अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे।
Also read MPPSC SET Result 2026: एमपीपीएससी एसईटी रिजल्ट 21 विषयों के लिए mppsc.mp.gov.in पर जारी
HP PAT, LEET-2026 Result: रिजल्ट डेट
HP PAT का रिजल्ट 15 जून 2026 और LEET का 22 जून 2026 को घोषित किए जाने की संभावना है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hptechboard.com पर नजर रख सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच