HP PAT 2026 Exam Date: एचपी पीएटी, एलईईटी परीक्षा तिथि घोषित, मार्च-अप्रैल में शुरू होगी पंजीकरण प्रक्रिया
Saurabh Pandey | January 19, 2026 | 10:51 AM IST | 2 mins read
हिमाचल प्रदेश पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा (एचपी पीएटी) हिमाचल प्रदेश के पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश के लिए एक प्रवेश परीक्षा है। परीक्षा में शामिल होने के लिए न्यूनतम योग्यता कक्षा 10वीं में कम से कम 35% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना है।
नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड (HPTSB) द्वारा वर्ष-2026 में राजकीय बहुतकनीकी तथा निजी बहुतकनीकी संस्थानो में प्रथम सेमेस्टर तथा तृतीय सेमेस्टर में प्रवेश के लिए बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (PAT-2026) तथा लेटरल एंट्री एंट्रेस टेस्ट (LEET-2026) परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hptechboard.com के माध्यम से परीक्षा कार्यक्रम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश पीएटी और एलईईटी 2026 प्रवेश परीक्षाओं के लिए आनॅलाइन प्रवेश फार्म तथा शुल्क भरने की प्रक्रिया मार्च/अप्रेल, 2026 से शुरू होगी, जिसकी तिथियों के बारे में बोर्ड अलग से प्रवेश सूचना जारी करेगा।
HP PAT, LEET 2026: परीक्षा तिथि
|
परीक्षा का नाम
|
तिथि
|
समय
|
|
पॉलिटेक्निक एडमिशन टेस्ट (PAT-2026)
|
17.05.2026
|
रविवार, सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक
|
|
लेटरल एंट्री एंट्रेंस टेस्ट (LEET-2026)
|
24.05.2026
|
रविवार, सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
|
HP PAT 2026: परीक्षा पैटर्न
एचपी पीएटी 2026 परीक्षा पैटर्न के अनुसार, परीक्षा ऑफलाइन (ओएमआर आधारित) प्रारूप में 3 घंटे की होगी और अंग्रेजी में होगी। इसमें चार विषयों - भौतिक विज्ञान (50 प्रश्न), रसायन विज्ञान (30 प्रश्न), गणित (50 प्रश्न) और अंग्रेजी (20 प्रश्न) से संबंधित वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे, कुल मिलाकर 150 प्रश्न। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
HP PAT क्या है?
हिमाचल प्रदेश पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा (एचपी पीएटी) हिमाचल प्रदेश के पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश के लिए एक प्रवेश परीक्षा है। परीक्षा में शामिल होने के लिए न्यूनतम योग्यता कक्षा 10वीं में कम से कम 35% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना है।
यह परीक्षा गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और अंग्रेजी जैसे विषयों में उम्मीदवारों के ज्ञान का मूल्यांकन करती है। एचपी पीएटी परीक्षा पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाती है और इसकी अवधि तीन घंटे होती है।
हिमाचल प्रदेश लेटरल एंट्री एंट्रेंस टेस्ट यानी एचपी एलईईटी हिमाचल प्रदेश के सरकारी और निजी कॉलेजों में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के द्वितीय वर्ष में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए प्राधिकरण प्रतिवर्ष यह प्रवेश परीक्षा आयोजित करता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार