Abhay Pratap Singh | January 19, 2026 | 07:35 AM IST | 1 min read
एसईईडी स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को SID BDes आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (SID), पुणे की ओर से 19 जनवरी को सिम्बायोसिस डिजाइन प्रवेश परीक्षा (SEED) 2026 का परिणाम घोषित किया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद कैंडिडेट संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट sid.edu.in के माध्यम से अपना एसईईडी 2026 रिजल्ट जांच सकेंगे।
एसईईडी रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को SID BDes आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। एसईईडी स्कोरकार्ड 2026 में उम्मीदवार का नाम, फोटो, हस्ताक्षर, एसआईडी रोल नंबर, सेक्शन-वाइज एसईईडी अंक, कुल स्कोर, पर्सेंटाइल, रैंक, योग्यता स्थिति, श्रेणी सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण की जांच कर सकते हैं।
सिम्बायोसिस डिजाइन एंट्रेंस एग्जाम 11 जनवरी को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित की गई थी। एसईईडी परीक्षा 4 वर्षीय स्नातक (UG) पाठ्यक्रम बैचलर ऑफ डिजाइन (BDes) कार्यक्रम में प्रवेश के लिए एसआईडी की ओर से आयोजित की जाती है।
Also readDesign for Bharat 2026: आईआईटी दिल्ली में डिजाइन प्रदर्शनी का आयोजन, कुल 19 टीमों ने लिया हिस्सा
एसईईडी प्रवेश परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को उनके पोर्टफोलियो समीक्षा एवं व्यक्तिगत बातचीत (PRPI) राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। पीआरपीआई के लिए चयनित उम्मीदवारों की घोषणा 23 जनवरी को की जाएगी।
व्यक्तिगत बातचीत के लिए स्लॉट बुकिंग जनवरी 2026 के अंतिम सप्ताह में शुरू होने की संभावना है। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन, पुणे की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट एसईईडी स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
यह परीक्षा पहले 19 जनवरी को होने वाली थी, लेकिन कुछ जरूरी प्रशासनिक कारणों से इसे टाल दिया गया है। यह स्थगन भारत और विदेश के सभी परीक्षा केंद्रों पर लागू होगा। इंस्टीट्यूट ने एक आधिकारिक नोटिफिकेशन के जरिए इसकी पुष्टि की है।
Santosh Kumar