HPSC PGT Result 2024: एचपीएससी पीजीटी परिणाम सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट के लिए जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | September 19, 2024 | 07:35 AM IST | 2 mins read
एचपीएससी पीजीटी 2024 विषय ज्ञान परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 35% अंक प्राप्त करने होंगे।
नई दिल्ली: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट के लिए पोस्ट ग्रेजुएट टीचर परिणाम 2024 (PGT Result 2024) की घोषणा कर दी है। सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट में शामिल हुए अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर एचपीएससी पीजीटी रिजल्ट 2024 की जांच कर सकते हैं।
एचपीएससी पीजीटी रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। नोटिस में कहा गया कि योग्य घोषित किए गए अभ्यर्थियों को अन्य सभी पात्रता शर्तों को पूरा करने के साथ ही साक्षात्कार या मौखिक परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, शेष हरियाणा कैडर के लिए ललित कला विषय में पीजीटी के 12 पदों और मेवात कैडर के लिए ललित कला विषय में पीजीटी के 4 पदों, शेष हरियाणा कैडर के लिए संगीत विषय में पीजीटी के 87 पदों और माध्यमिक शिक्षा विभाग में मेवात कैडर के लिए संगीत विषय में पीजीटी के 4 पदों के लिए विषय ज्ञान परीक्षा 12 सितंबर 2024 को आयोजित की गई थी।
Also read HPSC Exam Schedule 2024: एचपीएससी एएमओ, पीजीटी भर्ती परीक्षा शेड्यूल hpsc.gov.in पर जारी
आधिकारिक नोटिस में आगे कहा गया कि, “जहां किसी भी आरक्षित श्रेणी के लिए कोई पद उपलब्ध नहीं है, उस विशेष श्रेणी में आवेदन करने वाले उम्मीदवार को सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के रूप में माना जाता है, जो सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार के लिए सभी पात्रता शर्तों (शुल्क को छोड़कर) की पूर्ति के अधीन है।”
HPSC PGT 2024 Result: उत्तीर्ण अंक
एचपीएससी पीजीटी 2024 विषय ज्ञान परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए उम्मीदवारों को न्यनतम 35% अंक प्राप्त करने होंगे। एचपीएससी पीजीटी 2024 में विषय ज्ञान परीक्षा का वेटेज 87.5% है, जबकि शेष 12.5% वेटेज साक्षात्कार का है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एचपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
HPSC PGT Result 2024 for Subject Knowledge Test: कैसे डाउनलोड करें?
परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन करके परिणाम देख सकते हैंः
- एचपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध विषय ज्ञान परीक्षा लिंक के लिए एचपीएससी पीजीटी परिणाम 2024 पर क्लिक करें।
- एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी।
- अभ्यर्थी रोल नंबर एवं अन्य विवरण देख सकते हैं।
- पेज को डाउनलोड करें और आगे के उपयोग के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें