HPSC HCS Prelims Answer Key 2026: एचपीएससी एचसीएस प्रीलिम्स आंसर की जारी, 30 अप्रैल तक दर्ज करें आपत्तियां
Abhay Pratap Singh | April 28, 2026 | 02:27 PM IST | 2 mins read
हरियाणा एचसीएस प्रीलिम्स आंसर की डाउनलोड करने के लिए मोबाइल नंबर जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने आज एचसीएस (एक्जिक्यूटिव ब्रांच) एवं अन्य संबद्ध सेवाएं प्रारंभिक परीक्षा - 2025 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी पेपर-1 (GS) और पेपर-2 (CSAT) के लिए जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर एचपीएससी एचसीएस प्रीलिम्स आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
हरियाणा एचसीएस प्रीलिम्स आंसर की 2026 पर चुनौतियां दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है। आपत्ति शुल्क के रूप में प्रति प्रश्न 250 रुपये (नॉन रिफंडेबल) देना होगा। उम्मीदवारों को केवल प्रमाणित प्रश्न पुस्तिका और उसकी उत्तर कुंजी के अनुसार ही आपत्तियां दर्ज करने की सलाह दी गई है।
आयोग की ओर से हरियाणा सिविल सर्विस एग्जाम 2025 का आयोजन 26 अप्रैल, 2026 को किया गया था।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “आपत्ति दर्ज करने के लिए एचपीएससी की वेबसाइट पर पोर्टल 28 अप्रैल से 30 अप्रैल, 2026 शाम 5:00 बजे तक सक्रिय रहेगा। निर्धारित समय-सीमा के बाद लिंक स्वतः निष्क्रिय कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी माध्यम से भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।”
Also read UKPSC Lecturer Admit Card 2026: उत्तराखंड लेक्चरर एडमिट कार्ड भौतिकी और नागरिक शास्त्र के लिए जारी
एचपीएससी एचसीएस प्रीलिम्स आंसर की 2026 डाउनलोड करने और आपत्तियां दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड की आवश्यकता होगी। उम्मीदवार उत्तर कुंजी की सहायता से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। प्रत्येक सही उत्तर के लिए +1 अंक है, जबकि गलत उत्तर के लिए -0.25 अंक है।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 102 रिक्तियों को भरा जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी मुख्य परीक्षा में शामिल होने के पात्र होंगे। हरियाणा एचसीएस परीक्षा 2025 चयन प्रक्रिया में तीन चरण प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार शामिल है।
HPSC HCS Prelims Answer Key 2026 Out: डाउनलोड करें
एचपीएससी एचसीएस प्रीलिम्स एग्जाम 2025 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जांचने के लिए इन चरणों का पालन कर सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक regn.hpsc.gov.in/hcs26/site/login पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशिल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- उत्तर कुंजी जांचें और डाउनलोड करें।
- आवश्यकता होने पर दस्तावेज और शुल्क के साथ आपत्तियां उठाएं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार