HPSC PGT Admit Card 2026: हरियाणा पीजीटी कंप्यूटर साइंस एडमिट कार्ड जारी, 17 मई को होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | May 12, 2026 | 12:07 PM IST | 1 min read
एचपीएससी पीजीटी हाल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और स्क्रीन पर उपलब्ध कैप्चा कोड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने विज्ञापन संख्या 23/2026 के तहत कंप्यूटर साइंस विषय के लिए पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (TGT) लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in के माध्यम से हरियाणा पीजीटी कंप्यूटर साइंस एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
एचपीएससी पीजीटी हाल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और स्क्रीन पर उपलब्ध कैप्चा कोड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को हरियाणा पीजीटी कंप्यूटर साइंस एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड आदि लाना अनिवार्य है।
हरियाणा पीजीटी 2026 परीक्षा कंप्यूटर साइंस विषय के लिए 17 मई को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। नोटिस में कहा गया कि, अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे 11 मई, 2026 से आयोग की वेबसाइट http://hpsc.gov.in पर दिए गए लिंक से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें।
Also read UP Lekhpal City Intimation Slip 2026: यूपी लेखपाल सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, 21 मई को होगी परीक्षा
एचपीएससी पीजीटी कंप्यूटर साइंस एडमिट कार्ड में परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा केंद्र का नाम व पता, रिपोर्टिंग टाइम, कैंडिडेट का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और परीक्षा दिवस निर्देश जांच सकते हैं। आयोग ने पीजीटी के अलावा, विज्ञापन संख्या 19/2026 के तहत लेक्चरर (सूचना एवं प्रौद्योगिकी) परीक्षा के प्रवेश पत्र भी जारी किए हैं।
हरियाणा पीजीटी भर्ती 2026 के तहत कुल 1672 कंप्यूटर साइंस के पदों को भरा जाएगा, जिसमें हरियाणा कैडर के 1594 और मेवात कैडर के 78 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए एचपीएससी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Haryana PGT Computer Science Admit Card 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके हरियाणा पीजीटी कंप्यूटर साइंस 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक regn.hpsc.gov.in/pgt26cs/site/login पर जाएं।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- एचपीएससी पीजीटी एडमिट कार्ड जांचें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी