HPSC Exam Schedule 2025: एचपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी परीक्षा कार्यक्रम जारी, एडमिट कार्ड 30 सितंबर को
Abhay Pratap Singh | September 25, 2025 | 04:16 PM IST | 1 min read
हरियाणा सहायक प्रोफेसर (हिंदी) एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड लिंक एचपीएससी की वेबसाइट पर सक्रिय किया जाएगा।
नई दिल्ली: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने विज्ञापन संख्या 52/2024 के अंतर्गत उच्च शिक्षा विभाग, हरियाणा में हिंदी विषय में सहायक प्रोफेसर (कॉलेज कैडर) के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार, हरियाणा असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 5 अक्टूबर, 2025 को आयोजित की जाएगी।
एचपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर (हिंदी) पदों के लिए एडमिट कार्ड 30 सितंबर, 2025 को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जारी किए जाएंगे। एचपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
HPSC Assistant Professor Hindi Exam Schedule 2025: परीक्षा कार्यक्रम
नीचे सारणी में उम्मीदवार एचपीएससी एपी एग्जाम शेड्यूल 2025 हिंदी विषय के लिए जांच सकते हैं:
| क्रम संख्या | पद का नाम व विभाग | विज्ञापन संख्या | परीक्षा तिथि | परीक्षा समय |
|---|---|---|---|---|
| 1 | उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा में हिंदी विषय में सहायक प्रोफेसर (कॉलेज कैडर) | 52/2024 | 5 अक्टूबर, 2025 | सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक |
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “अभ्यर्थियों को निर्देश दिया जाता है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट ए-4 साइज के कागज पर निकाल लें ताकि उनकी फोटो और अन्य विवरण आसानी से देखे/सत्यापित किए जा सकें। जिन अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड छोटे आकार के होंगे और जिन पर अस्पष्ट फोटो/ हस्ताक्षर होंगे, उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।”
HPSC Assistant Professor Admit Card 2025: डाउनलोड करें
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके एचपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले एचपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- हरियाणा असिस्टेंट प्रोफेसर एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करें व प्रिंट निकालें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें
- IIT Bombay News: महाराष्ट्र सरकार आईआईटी बॉम्बे का नाम बदलने के लिए केंद्र को लिखेगी पत्र, सीएम ने दी जानकारी
- दिल्ली का भलस्वा स्लम: आधार कार्ड और गंदगी से गुम हुई शिक्षा