HPSC Recruitment 2024: हरियाणा में असिस्टेंट डायरेक्टर के 98 पदों पर निकली भर्ती, 22 मई से करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | May 20, 2024 | 06:38 PM IST | 2 mins read
हरियाणा असिस्टेंट डायरेक्टर भर्ती 2024 के लिए आवेदन फॉर्म भरने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
नई दिल्ली: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने असिस्टेंट डायरेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। एचपीएससी असिस्टेंट डायरेक्टर भर्ती 2024 के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 22 मई से ऑनलाइन मोड में आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
एचपीएससी भर्ती 2024 के तहत कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के लिए आवेदन की लास्ट डेट 5 जून 2024 तय की गई है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 98 रिक्त पद भरे जाएंगे।
हरियाणा में असिस्टेंट डायरेक्टर पद पर भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म भरने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके अलावा, अनुसूचित जाति (एससी) और जनजाति (एसटी) कैटेगरी के आवेदकों को 250 रुपये शुल्क ऑनलाइन मोड में जमा करना होगा।
आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों में पीजी व नेट एग्जाम पास किया हो। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना देख सकते हैं।
एचपीएससी असिस्टेंट डायरेक्टर भर्ती 2024 के लिए कैंडिडेट की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष तय की गई है। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयुसीमा में सरकारी नियमानुसार छूट दी जाएगी। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा।
Haryana Public Service Commission Assistant Director 2024: आवेदन कैसे करें?
एचपीएससी असिस्टेंट डायरेक्टर भर्ती 2024 के लिए कैंडिडेट 22 मई से नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आसानी से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://hpsc.gov.in/en-us/ पर विजिट करें।
- एचपीएससी सहायक निदेशक रजिस्ट्रेशन फॉर्म 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट आवश्यक जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- कैटेगरी के अनुसार उम्मीदवार शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
- आगे की जरूरत के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल