HPSC AEE Admit Card 2024: एचपीएससी एईई एडमिट कार्ड hpsc.gov.in पर जारी, परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | April 2, 2024 | 08:50 PM IST | 2 mins read
एचपीएससी एईई भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। एचपीएससी एईई परीक्षा 2024 में सफल उम्मीदवार ही साक्षात्कार में शामिल होंगे।
नई दिल्ली: हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) ने असिस्टेंट एनवायरमेंट इंजीनियर (एईई) भर्ती परीक्षा 2024 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। एचपीएससी एईई लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
एचपीएससी एईई प्रवेश पत्र 2024 डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड के साथ एक पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड/ वोटर आईडी/ पैनकार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो ले जाना अनिवार्य है।
एचपीएससी एईई 2024 स्क्रीनिंग टेस्ट 7 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। इसके बाद 9 जून को सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा इस भर्ती अभियान के तहत सहायक पर्यावरण अभियंता के 54 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
हरियाणा असिस्टेंट एनवायरमेंट इंजीनियर भर्ती 2024 के तहत उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। एचपीएससी एईई 2024 परीक्षा 200 अंकों के लिए दो पेपरों (पेपर-1 और पेपर-2) में आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण कैंडिडेट को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
HPSC AEE Admit Card 2024: डाउनलोड करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करें और परीक्षा से पहले हरियाणा एईई एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करें:
- सबसे पहले आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध Important Links सेक्शन पर विजिट करें।
- अब Admit Card AEE Exam 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर सबमिट करें।
- उम्मीदवार को स्क्रीन पर एचपीएससी एईई हाल टिकट 2024 प्रदर्शित होगा।
- इसे डाउलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
एचपीएससी एईई एडमिट कार्ड 2024 में उम्मीदवार का नाम, जन्म तिथि, जेंडर, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा तिथि और परीक्षा केंद्र समेत अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
अगली खबर
]CTET July 2024 Registration: सीटेट जुलाई परीक्षा आवेदन का आखिरी मौका आज, ctet.nic.in पर करें अप्लाई
योग्य उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर सीटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा 7 जुलाई को विभिन्न भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल