HPSC AE Recruitment 2025: एचपीएससी एआई आवेदन विंडो 153 पदों के लिए कल होगी बंद, hpsc.gov.in पर करें अप्लाई
Abhay Pratap Singh | August 31, 2025 | 11:15 AM IST | 2 mins read
हरियाणा सहायक इंजीनियर भर्ती 2025 के तहत चयनित उम्मीदवारों को 53,100 रुपए से 1,67,800 रुपए तक का मासिक वेतन दिया जाएगा।
नई दिल्ली: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) द्वारा एचपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी 1 सितंबर को शाम 5:00 बजे बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in के माध्यम से एचपीएससी एई ऑनलाइन फॉर्म 2025 भर सकते हैं।
एचपीएससी एई भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 अगस्त से शुरू है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 153 रिक्तियों को भरा जाएगा, जिसमें असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) के 80 पद, म्यूनिसिपल इंजीनियर (सिविल) के 47 पद और सब-डिवीजनल इंजीनियर (सिविल) के 26 पद शामिल हैं।
पात्रता मानदंड के अनुसार, आवेदकों के पास सिविल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, मैट्रिक स्तर तक या उच्च शिक्षा में हिंदी या संस्कृत की पढ़ाई की हो। आवेदन की अंतिम तिथि तक उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम आयु 42 वर्ष हो। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में छूट दी जाएगी।
हरियाणा असिस्टेंट इंजीनियर आवेदन फॉर्म भरने के लिए सामान्य पुरुष और अन्य राज्य के उम्मीदवारों को 1,000 रुपए शुल्क देना होगा। महिला कैंडिडेट (केवल हरियाणा)/ एससी/ बीसीए/ बीसीबी/ ईडब्ल्यूएस/ ईएसएम के लिए एप्लीकेशन फीस 250 रुपए है। हालांकि, दिव्यांग कैटेगरी के आवेदकों को शुल्क भुगतान में छूट दी गई है।
एचपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर चयन प्रक्रिया में स्क्रीनिंग रिटेन एग्जाम, सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट, डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन और मेडिकल परीक्षण को शामिल किया गया है। चयनित उम्मीदवारों को 53,100 रुपए से 167,800 रुपए तक मासिक वेतन मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए एचपीएससई एई नोटिफिकेशन 2025 आयोग की वेबसाइट पर जाकर जांच सकते हैं।
HPSC Assistant Engineer Online Form 2025: आवेदन करें करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके एचपीएससी एई ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, विज्ञापन टैब पर जाएं।
- एई और अन्य पदों के पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं।
- फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल