HPSC ADA Recruitment 2025: एचपीएससी एडीए भर्ती पंजीकरण 255 पदों के लिए hpsc.gov.in पर शरू, अंतिम तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | August 13, 2025 | 01:39 PM IST | 2 mins read
हरियाणा एडीए एप्लीकेशन फॉर्म 2025 भरने वाले आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ (प्रोफेशनल) में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
नई दिल्ली: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने आज यानी 13 अगस्त से सहायक जिला अटॉर्नी (ADA) के पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि 2 अगस्त तक या उससे पहले एचपीएससी एडीए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
पात्रता मानदंड के अनुसार, आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ (प्रोफेशनल) में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, मैट्रिक या उच्चतर कक्षा तक हिंदी/संस्कृत की पढ़ाई की हो। इसके अलावा, हरियाणा असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी भर्ती के लिए आवेदन करने वाला कैंडिडेट बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत होना चाहिए।
एचपीएससी एडीए भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवार की आयु की गणना 2 सितंबर, 2025 से की जाएगी। रिजर्व कैटेगरी के तहत आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार ऊपरी आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
Also read HPSC Recruitment 2025: हरियाणा में असिस्टेंट इंजीनियर सहित 153 पदों पर निकली भर्ती, आज से करें आवेदन
हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन इस भर्ती अभियान के माध्यम से असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के कुल 255 पदों को भरेगा, जिसमें सबसे अधिक 134 पद सामान्य/यूआर कैटेगरी के लिए हैं। वहीं, अनुसूचित जाति (एससी) के 56 पद, बैकवर्ड क्लास (बीसी) के 43 पद और आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) वर्ग के 26 पद भरे जाएंगे।
एचपीएससी असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी भर्ती 2025 चयन प्रक्रिया में तीन चरणों स्क्रीनिंग टेस्ट, सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट और साक्षात्कार को शामिल किया गया है। चयनित उम्मीदवारों को एफपीएल-9 के तहत 53100 रुपए से लेकर 167,800 रुपए तक मासिक वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एचपीएससी एडीए नोटफिकेशन जांच सकते हैं।
Haryana ADA Recruitment 2025: आवेदन करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके हरियाणआ एडीए एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, विज्ञापन टैब पर विजिट करें।
- ADA 2025 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं।
- फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र