Abhay Pratap Singh | August 12, 2025 | 04:47 PM IST | 2 mins read
एचपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती 2025 के तहत कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
नई दिल्ली: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल), म्यूनिसिपल इंजीनियर (सिविल) और सब-डिवीजन इंजीनियर (सिविल) के पदों पर भर्ती निकाली है। पात्रता मानदंड पूरा करने वाले उम्मीदवार आज यानी 12 अगस्त से 1 सितंबर, 2025 तक hpsc.gov.in पर जाकर एचपीएससी इंजीनियर भर्ती 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
एचपीएससी इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 153 पदों को भरेगा, जिसमें लोक निर्माण (बी एंड आर) विभाग में सहायक अभियंता (सिविल) के 80 पद शामिल हैं। इसके अलावा, नगर निगम, शहरी स्थानीय निकाय विभाग में म्यूनिसिपल इंजीनियर (सिविल) के 47 पद और विकास एवं पंचायत विभाग में सब-डिवीजन इंजीनियर (सिविल) पंचायती राज में 26 पद भरे जाएंगे।
एचपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 सितंबर, 2025 से की जाएगी। रिजर्व कैटेगरी के तहत आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
हरियाणा के अनारक्षित श्रेणी के डीईएसएम कैंडिडेट और शेष सभी उम्मीदवारों को 1,000 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। हरियाणा के पीडब्ल्यूबीडी आवेदकों के लिए आवेदन निःशुल्क है। हरियाणा की महिला उम्मीदवार और रिजर्व कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपए है। अधिक जानकारी के लिए एचपीएससी की वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जांच सकते हैं।
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके एचपीएससी इंजीनियर भर्ती 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं: