HPRCA TGT Non Medical Answer key 2026: एचपी टीजीटी नॉन मेडिकल फाइनल आंसर की hprca.hp.gov.in पर जारी
Abhay Pratap Singh | February 19, 2026 | 10:36 AM IST | 1 min read
एचपीआरसीए टीजीटी नॉन मेडिकल आंसर की डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन आईडी और यूजर पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT- नॉन मेडिकल) भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। कैंडिडेट एचपीआरसीए की आधिकारिक hprca.hp.gov.in पर जाकर एचपी टीजीटी नॉन मेडिकल फाइनल आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
एचपीआरसीए टीजीटी नॉन मेडिकल आंसर की डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन आईडी और यूजर पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवारों को अब एचपी टीजीटी नॉन मेडिकल रिजल्ट 2026 का बेसब्री से इंतजार है। एचपीआरसीए टीजीटी नॉन मेडिकल रिजल्ट 2026 जल्द ही जारी किया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश टीजीटी फाइनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए 16 मार्च, 2026 (रात 11:00 बजे) तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। एचपीआरसीए टीजीटी एनएम प्रोविजनल आंसर की पर समय-सीमा के भीतर शुल्क भुगतान और संबंधित दस्तावेज के साथ उठाई गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार और जारी की गई है।
एचपी टीजीटी नॉन मेडिकल एग्जाम 25 दिसंबर से 27 दिसंबर, 2025 तक आयोजित की गई थी। परीक्षार्थियों को प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 30 दिसंबर, 2025 से 5 जनवरी, 2026 तक चुनौती दर्ज कराने का मौका दिया गया था।
उत्तर कुंजी की सहायता से कैंडिडेट अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। एचपीआरसीए टीजीटी नॉन मेडिकल परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करने की सलाह दी गई है।
HP TGT Non Medical Final Answer Key 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट एचपी टीजीटी एनएम फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाएं।
- लेटेस्ट सेक्शन में उपलब्ध संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब पीडीएप में उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
- व्यू फाइनल आंसर की पर क्लि करें और विवरण दर्ज करें।
- अंतिम उत्तर कुंजी जांचें और इसे डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें