HP Patwari Recruitment 2025: एचपी पटवारी भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 12 दिसंबर से शुरू होगा आवेदन
Saurabh Pandey | December 8, 2025 | 08:56 AM IST | 2 mins read
एचपीआरसीए द्वारा कोई भी ऑफलाइन आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों को ओआरए भरने से पहले निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए।
नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने राजस्व विभाग में पटवारी के 530 रिक्त पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 दिसंबर से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in के माध्यम से 16 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
एचपीआरसीए द्वारा कोई भी ऑफलाइन आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों को ओआरए भरने से पहले निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए।
HP Patwari Recruitment 2025: आयुसीमा
एचपी पटवारी भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांगजन श्रेणी के उम्मीदवारों, जो हिमाचल प्रदेश के मूल निवासी हैं, और हिमाचल प्रदेश सरकार के कर्मचारियों और हिमाचल प्रदेश के भूतपूर्व सैनिकों के लिए ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष तक की छूट दी जाएगी।
HP Patwari Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 10+2 (12वीं कक्षा) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश के रीति-रिवाज, बोलियों और स्थानीय तौर-तरीकों का ज्ञान तथा कंप्यूटर की बेसिक जानकारी रखने वाले उम्मीदवारों को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी।
HP Patwari Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
|
श्रेणी
|
परीक्षा शुल्क
|
प्रोसेसिंग शुल्क
|
शुद्धि शुल्क (Correction Fee)
|
कुल शुल्क
|
|---|---|---|---|---|
|
सभी श्रेणियां
|
100 रुपये
|
700 रुपये
|
100 रुपये
|
800 रुपये
|
Himachal Patwari Recruitment 2025: एडमिट कार्ड विवरण
एचपी पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 के लिए डाक द्वारा कोई प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा और अंतरिम रूप से प्रवेश पाने वाले उम्मीदवारों को अपना प्रवेश पत्र एचपीआरसीए की आधिकारिक वेबसाइट https://hprca.hp.gov.in से डाउनलोड करना होगा। इस संबंध में संदेश उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी पर भी भेजा जाएगा। उम्मीदवार आवेदन आईडी, नाम और जन्मतिथि दर्ज करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। पंजीकृत मोबाइल/ईमेल आईडी पर एक वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) भेजा जाएगा, जिसे प्रवेश पत्र डाउनलोड करने से पहले दर्ज करना होगा।
एचपी पटवारी भर्ती 2025 सीबीटी परीक्षा पैटर्न के बारे में उम्मीदवारों की सुविधा के लिए, प्रैक्टिस सेंटर/ऑनलाइन प्रैक्टिस लिंक प्रदान किया जाएगा, जिससे कि उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न से परिचित कराया जा सके।
अगली खबर
]Bihar CET BEd Merit List 2025: बिहार इंटीग्रेटेड बीएड सीईटी की पहली मेरिट लिस्ट जारी, कल से शुरू होंगे एडमिशन
बिहार सीईटी आईएनटी बीएड मेरिट लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट biharcetintbed-brabu.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है, जिसमें चुने गए उम्मीदवारों के नाम, रैंक और अलॉट किए गए कॉलेजों के नाम शामिल हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार