HPRCA Recruitment 2026: एचपीआरसीए रेडियोग्राफर, फार्मासिस्ट सहित विभिन्न भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी
Saurabh Pandey | March 3, 2026 | 10:59 AM IST | 1 min read
एचपीआरसीए भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया कंप्यूटर आधारित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट (केवल पंचायत सचिव के लिए), कौशल परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन पर आधारित होगी।
नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने रेडियोग्राफर, फार्मासिस्ट सहित विभिन्न भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए 10 मार्च से 4 अप्रैल 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एचपीआरसीए की तरफ से विज्ञापित पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष है, सिवाय ऑडियोमेट्रिक तकनीशियन (ट्रेनी) पद (पोस्ट कोड-26013) और स्पीच थेरेपिस्ट (ट्रेनी) पद (पोस्ट कोड-26011) के लिए। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 38 वर्ष के बीच होगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
HPRCA Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
|
श्रेणी / विवरण
|
आवेदन शुल्क
|
|
सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क और प्रोसेसिंग शुल्क (100 + 700 रुपये)
|
800 रुपये
|
|
सुधार शुल्क (ORAS जमा करने की अंतिम तिथि के तीन कार्य दिवसों के बाद, 7 दिनों के लिए उपलब्ध)
|
100 रुपये
|
Also read CBSE Group A,B,C Result 2026: सीबीएसई ग्रुप ए, बी, सी टियर 1 भर्ती रिजल्ट cbse.gov.in पर जारी
HPRCA Recruitment 2026: क्वालीफाइंग मार्क्स
एचपीआरसीए भर्ती 2026 के लिए लिखित स्क्रीनिंग परीक्षा/ओएमआर/सीबीटी में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कम से कम 45% और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 40% होंगे।
HPRCA Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया
एचपीआरसीए भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया कंप्यूटर आधारित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट (केवल पंचायत सचिव के लिए), कौशल परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन पर आधारित होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज