HPRCA Panchayat Secretary Admit Card 2026: हिमाचल प्रदेश पंचायत सचिव भर्ती एडमिट कार्ड hprca.hp.gov.in पर जारी
Saurabh Pandey | November 28, 2026 | 12:48 PM IST | 1 min read
हिमाचल प्रदेश पंचायत सचिव भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने पंचायत सचिव भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स-आवेदन आईडी और यूजर पासवर्ड का उपयोग करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि उम्मीदवार के रोल नंबर और परीक्षा केंद्र की जानकारी उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर SMS के माध्यम से भेजी जाएगी।
HPRCA Panchayat Secretary Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले एचपीआरसीए की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'एडमिट कार्ड' सेक्शन खोलें।
- अब 'पंचायत सचिव एडमिट कार्ड 2026' लिंक खोजें।
- संबंधित डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें और लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- इसके बाद अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट निकाल लें।
HPRCA Panchayat Secretary Admit Card: एडमिट कार्ड विवरण
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- आवेदन का विवरण
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा की तारीख
- परीक्षा केंद्र
- परीक्षा संबंधी निर्देश
Also Read] CSIR NET December 2026 City Slip: सीएसआईआर नेट दिसंबर सिटी स्लिप जारी, एडमिट कार्ड, एग्जाम डेट जानें
HPRCA Panchayat Secretary Exam Date 2026: परीक्षा कार्यक्रम
हिमाचल प्रदेश पंचायत सचिव भर्ती के लिए टैबलेट-आधारित परीक्षा (TBT) 4 दिसंबर से 6 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और परीक्षा के दिन अपने साथ लेकर जाना होगा।
HPRCA Panchayat Secretary 2026: परीक्षा पैटर्न
यह परीक्षा 'टैबलेट-आधारित टेस्ट' मोड में होगी। इसमें कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे; प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र