HPRCA Assistant Staff Nurse Admit Card: एचपी असिस्टेंट स्टाफ नर्स एडमिट कार्ड जारी, 25 सितंबर को परीक्षा

Saurabh Pandey | September 21, 2026 | 08:43 AM IST | 1 min read

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने एचपी असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों को इसे डाउनलोड करना होगा।

एचपीआरसीए असिस्टेंट स्टाफ नर्स एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA), हमीरपुर ने असिस्टेंट स्टाफ नर्स पदों के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी और एक वैलिड फोटो आईडी साथ ले जानी होगी; ऐसा न करने पर उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक 25 सितंबर 2026 को शाम 6 बजे तक एक्टिव रहेगा।

HPRCA Assistant Staff Nurse Admit Card: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया

  1. एचपीआरसीए की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर 'लेटेस्ट नोटिफिकेशन सेक्शन में जाएं।
  3. असिस्टेंट स्टाफ नर्स (पोस्ट कोड 26044) परीक्षा से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  4. डाउनलोड एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  5. एप्लीकेशन आईडी और पासवर्ड डालकर सबमिट करें।
  6. एचपीआरसीए असिस्टेंट स्टाफ नर्स एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  7. अब अपना एडमिट कार्ड पीडीएफ डाउनलोड करें।
  8. अंत में इसका प्रिंटआउट लें और परीक्षा केंद्र पर साथ ले जाएं।

HPRCA Assistant Staff Nurse Admit Card: एडमिट कार्ड विवरण

उम्मीदवारों को परीक्षा की तारीख से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसमें दिए गए विवरणों को सही से चेक करना चाहिए।

  1. उम्मीदवार का नाम
  2. रोल नंबर
  3. आवेदन संख्या
  4. परीक्षा का नाम
  5. पद का नाम
  6. परीक्षा की तारीख
  7. परीक्षा का समय
  8. रिपोर्टिंग का समय
  9. परीक्षा केंद्र
  10. केंद्र कोड
  11. उम्मीदवार की तस्वीर
  12. उम्मीदवार के हस्ताक्षर
  13. परीक्षा के दिन के लिए जरूरी निर्देश

Also read योगी आदित्यनाथ ने क्लर्क कैडर के लिए चुने गए 912 उम्मीदवारों को सौंपे नियुक्ति पत्र, पिछली सरकारों पर कसा तंज

HPRCA Assistant Staff Nurse 2026: परीक्षा विवरण

एचपीआरसीए असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) या ओएमआर-आधारित स्क्रीनिंग टेस्ट के रूप में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा कुल 120 अंकों की होगी, जिसमें 120 बहुविकल्पीय प्रश्न (हर प्रश्न 1 अंक का) होंगे और समय 1.5 घंटे (90 मिनट) होगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]