HPPSC HJS Prelims Result 2025: हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा परिणाम hppsc.hp.gov.in पर जारी
Abhay Pratap Singh | March 18, 2025 | 07:12 PM IST | 2 mins read
एचपीपीएससी ज्यूडिशियल सर्विस (प्री) एग्जाम 2024 में उत्तीर्ण उम्मीदवार ही एचजेएस मुख्य परीक्षा 2024 में शामिल होने के पात्र हैं।
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा 2024 के परिणाम जारी कर दिए हैं। एचपीपीएससी एचजेएस प्रीलिम्स एग्जाम में उपस्थित हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाकर हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश ज्यूडिशियल सर्विस (प्री) एग्जाम रिजल्ट 2024 पीडीएफ में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं। हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा 2024 2 मार्च को आयोजित की गई थी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही एचपीपीएससी न्यायिक सेवा (मुख्य) परीक्षा में उपस्थित होने के पात्र हैं।
HPPSC Judicial Service Prelims Results 2025: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा 2024 परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं:
- एचपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘प्रीलिम्स रिजल्ट’ संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- एक पीडीएफ ओपन होगी, इसमें शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट के रोल नंबर दिए गए हैं।
- कैंडिडेट CTRL+F की सहायता से अपने रोल नंबर की जांच करें।
एचपीपीएससी ज्यूडिशियल सर्विस (मेन्स) एग्जाम 30 व 31 मार्च और 1, 2 व 3 अप्रैल, 2025 को आयोजित की जाएगी। आयोग ने आधिकारिक नोटिस में कहा कि हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा (मुख्य) परीक्षा 2024 के लिए योग्य उम्मीदवारों के ई-एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट पर उचित समय में अपलोड कर दिए जाएंगे।
नोटिस में आगे कहा गया कि, “परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा स्थल में प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। प्रत्येक पेपर में सुबह 10:30 बजे के बाद किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हाल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।” इस भर्ती अभियान के माध्यम से सिविल जज के कुल 21 पदों को भरा जाएगा।
HPPSC HJS Mains Exam 2025: हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा
हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा (मुख्य) परीक्षा-2024 के प्रत्येक पेपर का समय नीचे दी गई सारणी में देख सकते हैं:
| क्रम संख्या | परीक्षा तिथि | विषय | परीक्षा समय |
|---|---|---|---|
| 1 |
30 मार्च, 2025 |
सिविल लॉ-1 |
सुबह 11:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक |
| 2 |
31 मार्च, 2025 |
सिविल लॉ-2 |
सुबह 11:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक |
| 3 |
01 अप्रैल, 2025 |
क्रिमिनल लॉ |
सुबह 11:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक |
| 4 |
02 अप्रैल, 2025 |
इंग्लिश ककॉम्प्रिहेंशन |
सुबह 11:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक |
| 5 |
03 अप्रैल, 2025 |
हिंदी लैंग्वेज |
सुबह 11:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल