HPCET 2026 Counselling: एचपीसीईटी काउंसलिंग पंजीकरण की तिथि बढ़ी, himtu.ac.in पर जल्द करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | July 1, 2026 | 02:48 PM IST | 1 min read
बी आर्किटेक्चर, बीटेक (लेटरल एंट्री), बी फार्मेसी (लेटरल एंट्री) और एमटेक एंड एम फार्मेसी पाठ्यक्रमों के लिए काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 25 जुलाई है।
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (HPTU) ने विभिन्न स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए एचपीटीयू प्रवेश-सह-काउंसलिग फॉर्म 2026 जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट himtu.ac.in के माध्यम से एचपीसीईटी काउंसलिंग 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
एचपीसीईटी 2026 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि पाठ्यक्रम के अनुसार 7 जुलाई और 25 जुलाई निर्धारित की गई है। एचपीटीयू ने आधिकारिक नोटिस में बताया कि अंतिम तिथि के बाद कोई और समय नहीं दिया जाएगा। इससे पहले, एचपी सीईटी 2026 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण की अंतिम 30 जून निर्धारित थी और काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन 18 जून, 2026 से शुरू है।
HP CET Counselling 2026: काउंसलिंग प्रक्रिया
एचपी सीईटी काउंसलिंग 2026 रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया यहां जांच सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट himtu.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
- क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें।
- फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
- सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
Also read JCECEB: झारखंड पैरा-मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, आवेदन शुल्क, एग्जाम डेट, पैटर्न जानें
विश्वविद्यालय द्वारा एचपीसीईटी 2026 परीक्षा 9 और 10 मई को पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित की गई थी और एटपीसीईटी 2026 रिजल्ट 21 मई को घोषित किया गया था। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को एचपीटीयू की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
HPTU Admission 2026: संशोधित कार्यक्रम
नीचे सारणी में एचपी सीईटी काउंसलिंग 2026 रिवाइज्ड शेड्यूल जांच सकते हैं:
| कोर्स का नाम | अंतिम तिथि | |
|---|---|---|
| अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम | बीटेक (डायरेक्ट एंट्री), बीफार्मेसी (डायरेक्ट एंट्री), बीएससी एचएमसीटी, बीएचएमसीटी, बीबीए एवं बीसीए |
7 जुलाई 2026
(शाम 5 बजे तक) |
| पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम | एमबीए, एमबीए (टूरिज्म एंड एचएम), एमएससी फिजिक्स, एमएससी एनवायरमेंट साइंस, एमए/ एमएससी इन योगा एंड फार्म डी | |
| बी आर्किटेक्चर, बीटेक (लेटरल एंट्री), बी फार्मेसी (लेटरल एंट्री) और एमटेक एंड एम फार्मेसी |
25 जुलाई 2026
(शाम 5 बजे तक) |
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच