HPBoSE SOS Result 2025: एचपी बोर्ड एसओएस 8वीं, 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जारी, hpbose.org से करें डाउनलोड
Saurabh Pandey | December 24, 2025 | 04:10 PM IST | 1 min read
एचपी बोर्ड सचिव, डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा ने घोषणा की कि कक्षा 10 और 12 के पुनर्मूल्यांकन या कक्षा 8, 10 और 12 के पुनर्परीक्षण के लिए आवेदन करने के इच्छुक छात्रों को 7 जनवरी, 2026 तक अपना आवेदन जमा करना होगा।
नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचपीबीओएसई) ने स्टेट ओपन स्कूल 2025 के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। ये रिजल्ट सितंबर में आयोजित ओपन स्कूल की कक्षा 8वीं, 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए जारी किए गए हैं।
एचपीबीओएसई एसओएस 2025 का परिणाम देखने के लिए, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर का उपयोग करके लॉगिन कर सकते हैं। एचपीबीओएसई एसओएस कक्षा 8, 10 और 12 की परीक्षाओं के लिए लिंक अलग-अलग जारी किए गए हैं।
HPBoSE SOS Result 2025: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- एचपीबीओएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब कक्षा 8, 10 और 12 के परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- अपना एचपी बोर्ड एसओएस स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
HPBoSE SOS Result 2025: कंपलीट परीक्षा विवरण
|
कक्षा
|
कुल परीक्षार्थी
|
उत्तीर्ण
|
अनुत्तीर्ण
|
री-अपीयर
|
उत्तीर्ण प्रतिशत
|
|---|---|---|---|---|---|
|
8
|
265
|
174
|
0
|
64
|
65.66%
|
|
10
|
9428
|
5985
|
46
|
3018
|
63.48%
|
|
12
|
9481
|
6139
|
34
|
2934
|
64.75%
|
HPBoSE SOS Result 2025: पुनर्मूल्यांकन और पुनर्परीक्षण
एचपी बोर्ड सचिव, डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा ने घोषणा की कि कक्षा 10 और 12 के पुनर्मूल्यांकन या कक्षा 8, 10 और 12 के पुनर्परीक्षण के लिए आवेदन करने के इच्छुक छात्रों को 7 जनवरी, 2026 तक अपना आवेदन जमा करना होगा। इसके लिए उन्हें अपने संबंधित एसओएस अध्ययन केंद्रों पर जाकर प्रति विषय 1,000 रुपये का पुनर्मूल्यांकन शुल्क जमा करना होगा। पुनर्परीक्षण शुल्क प्रति विषय 800 रुपये है।
जिन छात्रों के परिणाम में "री-अपीयर" या "पास" लिखा है और जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं, वे एक वर्ष के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योग्य उम्मीदवारों को मार्च 2026 की परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र