HPSOS Result 2026: एचपीएसओएस कक्षा 8वीं, 10वीं व 12वीं का रिजल्ट घोषित, hpbose.org पर चेक करें स्कोरकार्ड
Santosh Kumar | May 26, 2026 | 08:15 AM IST | 2 mins read
हिमाचल प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल कक्षा 8 का पास प्रतिशत 61.06 प्रतिशत, कक्षा 10 का 54.66 प्रतिशत और कक्षा 12 का 64.57 प्रतिशत रहा।
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (एचपीबीओएसई) ने मार्च 2026 में आयोजित हिमाचल प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल (एचपीएसओएस) परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने पुष्टि की कि इस घोषणा में ओपन स्कूलिंग प्रणाली के तहत आयोजित कक्षा 8, कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षाएं शामिल हैं। एचपीएसओएस रिजल्ट लिंक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर एक्टिव किया गया है।
एचपीबीओएसई कक्षा 8वीं, 10वीं और 12वीं की मार्कशीट में विषयवार अंक, कुल अंक, परिणाम की स्थिति, छात्र का नाम और रोल नंबर होगा। एचपीएसओएस रिजल्ट देखने के लिए पोर्टल पर रोल नंबर दर्ज करना होगा।
एचपीएसओएस कक्षा 8 का पास प्रतिशत 61.06 प्रतिशत, कक्षा 10 का 54.66 प्रतिशत और कक्षा 12 का 64.57 प्रतिशत रहा। डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि कक्षा 10 और कक्षा 12 के उम्मीदवार पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
HP Board HPSOS Result 2026: आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून
कक्षा 8, कक्षा 10 और कक्षा 12 के छात्र एचपीएसओएस अध्ययन केंद्रों के माध्यम से ऑनलाइन मोड द्वारा पुनर्जांच के लिए पात्र हैं। आवेदन अधिकृत केंद्रों के माध्यम से होंगे, आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून निर्धारित की गई है।
पुनर्मूल्यांकन शुल्क प्रति विषय 1000 रुपये और पुनर्जांच शुल्क प्रति विषय 800 रुपये है। पुनर्मूल्यांकन थ्योरी पेपर के लिए होगा (एमसीक्यू अनुभागों को छोड़कर), और संबंधित विषय में न्यूनतम 20 प्रतिशत अंक प्राप्त होना आवश्यक है।
HPSOS Results 2026: एचपीएसओएस रिजल्ट कैसे चेक करें?
छात्र नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एचपीएसओएस रिजल्ट 2026 देख या डाउनलोड कर सकते हैं-
- इस डायरेक्ट लिंक पर जाएं- hpbose.org/Result.aspx
- होमपेज पर कक्षा संबंधित रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- पेज पर एचपी बोर्ड रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करें।
- एचपीएसओएस रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसमें अपने अंको की जांच करें और डाउनलोड करें।
जो सितंबर 2026 सत्र के लिए ''री अपीयर' या 'इम्प्रूवमेंट एग्जाम' के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे अपने संबंधित स्टडी सेंटर के माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं। बिना विलंब शुल्क के आवेदन विंडो 5 से 30 जून तक सक्रिय रहेगी।
अगली खबर
]सीबीएसई फिजिक्स आंसर शीट मिसमैच मामले में छात्र का दावा सही, बोर्ड ने मानी गलती, दोबारा जारी होगा रिजल्ट
सोशल मीडिया पर मचे बवाल के बाद, सीबीएसई ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए कदम उठाए और प्रभावित छात्रों को व्यक्तिगत रूप से जवाब देना शुरू कर दिया, साथ ही आवश्यक स्पष्टीकरण और सुधारात्मक कार्रवाई भी की।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार