HPBoSE 10th-12th Result 2025: एचपी बोर्ड 10वीं-12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 7 अप्रैल से होगा शुरू
Santosh Kumar | April 5, 2025 | 12:33 PM IST | 1 min read
बोर्ड सचिव ने बताया कि पहले चरण में दोनों कक्षाओं के 5-5 विषयों का मूल्यांकन किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश के स्कूल प्रमुखों को इसके निर्देश दिए हैं।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एचपीबीओएसई) द्वारा मार्च में आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 7 अप्रैल से शुरू होगा। अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार, हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने यह जानकारी दी है।
बोर्ड सचिव ने बताया कि प्रथम चरण में दोनों कक्षाओं के 5 विषयों का मूल्यांकन किया जाएगा। जिन परीक्षकों ने अपनी सहमति दे दी है, उनके नियुक्ति पत्र 4 अप्रैल को विद्यालय की यूजर आईडी पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
HPBoSE Board Exam 2025: इन विषयों का मूल्यांकन
पहले चरण में 10वीं कक्षा की अंग्रेजी, हिंदी, विज्ञान, गणित और कंप्यूटर विज्ञान तथा 12वीं कक्षा की हिंदी, गणित, भौतिक विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और अर्थशास्त्र की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू किया जाएगा।
उन्होंने राज्य के सभी स्कूल प्रमुखों से कहा है कि वे अपने स्कूल के शिक्षकों को 7 अप्रैल को कॉपी जांच के कार्य के लिए मुक्त रखें। साथ ही मूल्यांकन के लिए जिन शिक्षकों का चयन किया गया है, उन्हें 7 अप्रैल को मूल्यांकन केंद्र पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है।
Also read HPBoSE EMRSST 2025 Answer Key: एचपी बोर्ड ईएमआरएस चयन टेस्ट आंसर की जारी, 11 अप्रैल तक करें चैलेंज
HPBoSE Result Date 2025: एचपी बोर्ड रिजल्ट डेट
उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बाद हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। पिछले साल बोर्ड ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट 29 अप्रैल को और कक्षा 10वीं का रिजल्ट 7 मई को घोषित किया।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन द्वारा एचपी बोर्ड रिजल्ट 2025 को इसी तिथि के आसपास घोषित किए जाने की उम्मीद है। हिमाचल बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जारी करेगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल