HPBOSE 12th Result 2024: एचपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट पास प्रतिशत में गिरावट, पिछले 4 साल में सबसे खराब नतीजे
Saurabh Pandey | April 29, 2024 | 05:19 PM IST | 2 mins read
हिमाचल प्रदेश 12वीं रिजल्ट के टॉप 10 में 41 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है, जिनमें से 30 बालिकाएं हैं। जबकि शीर्ष 9 विद्यार्थियों में से 7 साइंस स्ट्रीम के हैं।
नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज यानी 29 अप्रैल को जारी कर दिया है।हिमाचल प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2024 में शामिल छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर अपने रोल नंबर की मदद से देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12 कक्षा विज्ञान संकाय में कामाक्षी शर्मा और छाया चौहान ने 98.89 फीसदी अंक हासिल कर परीक्षा में टॉप किया है। इन दोनों को 500 में से 494 अंक मिले हैं। वहीं डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऊना की छात्रा अर्शिता ने आर्ट्स स्ट्रीम में 500 में से 490 (98 प्रतिशत) अंकों के साथ टॉप किया है। गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल जसूर के शव्य कुमार ने कॉमर्स स्ट्रीम में 500 में 490 अंकों ( 98 प्रतिशत) के साथ परीक्षा में टॉप किया है।
पिछले 4 वर्षों में सबसे खराब रिजल्ट
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एचपीबीओएसई) की तरफ से जारी किया गया 12वीं का रिजल्ट पिछले 4 वर्षों में सबसे कम रहा है। नीचे पिछले वर्षों का पास प्रतिशत देख सकते हैं-
- वर्ष 2024 — 73.76%
- वर्ष 2023 — 79.4%
- वर्ष 2022 — 93.91%
- वर्ष 2021 — 92.77%
एचपीबीओएसई एचपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट में गिरावट
एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम के कुल उत्तीर्ण प्रतिशत में 5.64 प्रतिशत अंकों की कमी देखी गई है। पिछले साल पास प्रतिशत 79.4 फीसदी था, जो इस साल गिरकर 73.76 फीसदी हो गया है। विज्ञान, कला और वाणिज्य स्ट्रीम की संयुक्त रूप से शीर्ष दस मेरिट सूची में कुल 41 छात्रों ने जगह बनाई है। उनमें से 30 छात्राएं हैं।
हिमाचल प्रदेश 12वीं रिजल्ट लिंक के माध्यम से डाउनलोड की गई मार्कशीट प्रोविजनल होगी। फाइनल मार्कशीट हिमाचल प्रदेश बोर्ड द्वारा संबंधित स्कूलों को भेज दी जाएगी और छात्र इसे अपने स्कूल परिसर से प्राप्त कर सकते हैं। हिमाचल प्रदेश 12वीं परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को एक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। हिमाचल प्रदेश बोर्ड द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं 2 मार्च से 30 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार