Santosh Kumar | July 31, 2025 | 07:47 PM IST | 1 min read
यदि अभ्यर्थी फ्रीज/फ्लोट विकल्प चुनता है तो उसे ₹3000 सीट स्वीकृति शुल्क तथा ₹250 काउंसलिंग शुल्क ऑनलाइन जमा कराने होंगे।

नई दिल्ली: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (जेईईसीयूपी) ने आज यानी 31 जुलाई 2025 को आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग 2025 राउंड 4 के लिए सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस राउंड के लिए चॉइस फिलिंग प्रक्रिया पूरी की थी, वे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके परिणाम देख सकते हैं।
Also Check: Top Colleges accepting JEECUP Score
जेईईसीयूपी 2025 राउंड 4 की चॉइस फिलिंग 28 से 30 जुलाई, 2025 तक आयोजित की गई थी। उम्मीदवारों को फ्रीज/फ्लोट विकल्प चुनना होगा और 1 से 3 अगस्त के बीच सुरक्षा और काउंसलिंग शुल्क का भुगतान करना होगा।
यदि अभ्यर्थी फ्रीज विकल्प चुनता है तो उसे ₹3000 सीट स्वीकृति शुल्क तथा ₹250 काउंसलिंग शुल्क ऑनलाइन जमा कराने होंगे। फ्लोट विकल्प चुनने वाले अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए जिले में स्थित हेल्प सेंटर पर जाना होगा।
अगर कोई सीट वापस लेना चाहता है तो वह 5 अगस्त 2025 तक ऐसा कर सकता है। इसके बाद जीकप राउंड 5 चॉइस फिलिंग प्रक्रिया 6 अगस्त से शुरू होंगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से यूपी पॉलिटेक्निक राउंड 4 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट की जांच कर सकेंगे-