HP Board 10th Result 2024: एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट आज होगा जारी, इतने बजे शुरू होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
Santosh Kumar | May 7, 2024 | 07:47 AM IST | 1 min read
HP Board 10th Result 2024 जारी होने के बाद छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे परीक्षा रोल नंबर, जन्म तिथि/रोल कोड दर्ज करके इसे देख सकेंगे।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एचपीबीओएसई) आज यानी 7 मई को 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। एचपी बोर्ड प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए मैट्रिक रिजल्ट की घोषणा करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल हुए छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। हिमाचल बोर्ड सुबह 11 बजे के करीब नतीजे घोषित करेगा।
हिमाचल बोर्ड ने 10वीं की वार्षिक परीक्षाएं 2 मार्च से 21 मार्च तक आयोजित की थीं। बोर्ड सचिव ने बताया कि 10वीं कक्षा का रिजल्ट तैयार है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे परीक्षा रोल नंबर, जन्म तिथि/रोल कोड दर्ज करके इसे देख सकेंगे। बता दें कि एचपी बोर्ड परीक्षा इस वर्ष 2,258 परीक्षा केंद्रों पर करीब 95 हजार अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की गई थी।
जो छात्र एचपीबीओएसई 10वीं उत्तीर्ण अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें अपने संबंधित स्कूल अधिकारियों के माध्यम से मूल मार्कशीट मिलेगी। छात्रों को उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम अंक कुल अंकों का 33% हैं। परिणाम जारी होने के बाद बोर्ड प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हाई स्कूल टॉपर्स के नाम, उत्तीर्ण प्रतिशत आदि जैसे विवरण भी साझा किए जाएंगे।
HPBOSE 10th Result 2024: ऐसे जांचें नतीजे
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से एचपीबीओएसई 10वीं परिणाम 2024 की जांच कर सकते हैं-
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
- होमपेज पर, HPBOSE Matric Result 2024 Link पर क्लिक करें।
- रोल नंबर और जन्मतिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके सबमिट करें।
- नई विंडो खुलेगी, HP Board 10th Result 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- अब स्कोरकार्ड को चेक करें और डाउनलोड कर लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल