HPBOSE Supplementary Result 2026: एचपी बोर्ड 12वीं का सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी, 59.7 प्रतिशत विद्यार्थी सफल

Saurabh Pandey | August 22, 2026 | 11:44 AM IST | 2 mins read

एचपी बोर्ड ने कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में 59.7 प्रतिशत विद्यार्थी सफल घोषित किए हैं, वहीं 2 विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हुए हैं।

जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे री-इवैल्यूएशन या री-चेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने जुलाई 2026 की परीक्षा के लिए 12वीं कक्षा का सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी कर दिया है। जो छात्र सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

इसके अलावा, छात्रों की सुविधा के लिए बोर्ड ने मार्कशीट और प्रमाणपत्रों की प्रतियां डिजिलॉकर ऐप पर भी उपलब्ध करा दी हैं। परीक्षा में कुल 59.7 प्रतिशत विद्यार्थी सफल घोषित किए गए हैं।

HPBOSE Supplementary Result 2026: सप्लीमेंट्री रिजल्ट के आंकड़े

एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में कुल 3,271 छात्र शामिल हुए, जिनमें से 1,931 छात्र पास हुए, जिनका कुल पास प्रतिशत 59.7 दर्ज किया गया। वहीं 1,123 उम्मीदवारों को कंपार्टमेंट कैटेगरी में रखा गया है। परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को कम से कम 33% अंक प्राप्त करने थे।

परीक्षा
सप्लीमेंट्री जुलाई-2026 के आंकड़े
कुल शामिल उम्मीदवार
3,271
कुल पास उम्मीदवार
1,931
कुल कंपार्टमेंट उम्मीदवार
1,123
कुल अनुत्तीर्ण (फेल) उम्मीदवार
2
पास प्रतिशत
59.07%

HPBOSE Supplementary Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
  2. होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन में जाएं।
  3. अब प्लस टू सप्लीमेंट्री रिजल्ट जुलाई 2026 पर क्लिक करें।
  4. अपना रोल नंबर डालें और सर्च पर क्लिक करें।
  5. इसके बाद आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  6. अंत में 12वीं की सप्लीमेंट्री मार्कशीट डाउनलोड करके सेव कर लें।

HPBOSE Supplementary Result 2026: पुनर्मूल्यांकन या री-चेकिंग शुल्क

जो परीक्षार्थी अपनी उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन या री-चेकिंग करवाना चाहते हैं, वे 4 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन के लिए 1,000 रुपये प्रति विषय और पुनर्जांच के लिए 800 रुपये प्रति विषय का शुल्क निर्धारित किया गया है।

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी और अभ्यर्थियों को इसके लिए अपने संबंधित स्कूल के माध्यम से ही बोर्ड की वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अप्लाई करना होगा। बिना निर्धारित शुल्क के या ऑफलाइन भेजे गए किसी भी आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Also read DU PhD: डीयू में बिना मास्टर डिग्री के सीधे पीएचडी करने का मौका, जानें किन छात्रों को मिलेगा फायदा

HPBOSE Supplementary Result 2026: जिलेवार हेल्पलाइन नंबर जारी

परिणाम से संबंधित किसी भी पूछताछ या सहायता के लिए अभ्यर्थी कार्य दिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच बोर्ड मुख्यालय के हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। विभिन्न जिलों के अनुसार टेलीफोन नंबर जारी किए गए हैं-

  1. मंडी, लाहुल एवं स्पीति के लिए 01892-242139
  2. कांगड़ा के लिए 242140
  3. शिमला, किन्नौर और हमीरपुर के लिए 242141
  4. चंबा, बिलासपुर और कुल्लू के लिए 242142
  5. ऊना, सोलन और सिरमौर जिलों के लिए 01892-242150 तय किए गए हैं।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]