Trusted Source Image

DU PhD: डीयू में बिना मास्टर डिग्री के सीधे पीएचडी करने का मौका, जानें किन छात्रों को मिलेगा फायदा

Saurabh Pandey | August 21, 2026 | 10:06 PM IST | 2 mins read

दिल्ली विश्वविद्यालय ने 4-वर्षीय स्नातक (FYUP) पूरा करने वाले छात्रों के लिए बिना मास्टर डिग्री के सीधे पीएचडी में दाखिले का प्रावधान लागू किया है। इस फैसले का लाभ 2026 में पास होने वाले FYUP के पहले बैच के छात्रों को मिलेगा।

3 साल पर एग्जिट करने वाले छात्रों के लिए डीयू ने 2-वर्षीय पीजी प्रोग्राम में पहले जैसी ही सीटें बरकरार रखी हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)
3 साल पर एग्जिट करने वाले छात्रों के लिए डीयू ने 2-वर्षीय पीजी प्रोग्राम में पहले जैसी ही सीटें बरकरार रखी हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने चार साल के अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम (FYUP) को पूरा करने वाले छात्रों के लिए सीधे पीएचडी (PhD) में दाखिले का रास्ता साफ कर दिया है। इस नए फैसले के तहत स्नातक बिना मास्टर (एमए/एमएससी) की डिग्री पूरी किए ही सीधे डॉक्टरेट की पढ़ाई में प्रवेश ले सकेंगे।

इस व्यवस्था का लाभ 2026 में अपना चार साल का कोर्स पूरा करने वाले एफवाईयूपी के पहले बैच को मिलेगा। विश्वविद्यालय शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए इसे विशेष उपाय के रूप में लागू करेगा।

DU Direct PhD Admission: पात्रता मानदंड क्या है?

नए प्रावधान के तहत, जिन छात्रों ने कम से कम 7.5 CGPA के साथ अपना 4-वर्षीय ग्रेजुएशन (FYUP) पूरा किया है, वे सीधे पीएचडी कार्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के छात्रों के लिए न्यूनतम पात्रता 7 CGPA तय की गई है।

दिल्ली विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि अकादमिक परिषद और कार्यकारी परिषद की मंजूरी मिलने के बाद इस प्रावधान को विश्वविद्यालय के अध्यादेशों में शामिल कर लिया गया है।

DU Direct PhD Admission: मास्टर डिग्री करना अब अनिवार्य नहीं

डीयू द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि विश्वविद्यालय ने चौथे वर्ष के छात्रों की शैक्षणिक प्रगति को पहले ही पीएचडी कार्यक्रमों के साथ जोड़ दिया है। इससे छात्र FYUP पूरा होते ही सीधे आवेदन करने के योग्य हो जाएंगे। विश्वविद्यालय ने यह भी रेखांकित किया कि 4-वर्षीय कोर्स करने वाले छात्रों के लिए मास्टर प्रोग्राम करना अब अनिवार्य नहीं है, क्योंकि आवश्यक शैक्षणिक मार्ग पहले से ही तैयार कर दिया गया है।

Also read दिल्ली सरकार ने आर-3 में पास होने की अनिवार्यता वाला कक्षा 9 से जुड़ा नियम हटाया

4 वर्षीय यूजी प्रोग्राम के आंकड़े

दिल्ली विश्वविद्यालय ने सत्र 2022-23 में यूजीसीएफ 2022 के तहत एफवाईयूपी की शुरुआत की थी, जिसमें 75,948 छात्रों ने प्रवेश लिया था। इनमें से 40,005 छात्र तीन साल की पढ़ाई पूरी कर 2025 में पासआउट हो गए, जबकि 35,943 छात्रों ने चौथे वर्ष में अपनी पढ़ाई जारी रखी। चौथे वर्ष के 35,943 छात्रों में से 12,111 (34.27%) अभ्यर्थियों ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए डीयू के 1-वर्षीय पीजी प्रोग्राम में दाखिले के लिए आवेदन किया है।

1-वर्षीय पीजी में 5,857 सीटें

डीयू ने पीजीसीएफ 2025 के तहत 46 विषयों में 1-वर्षीय पीजी कोर्स के लिए कुल 5,857 सीटें (2,807 रेगुलर और 3,035 ओडीएल/मुक्त शिक्षा मोड) प्रदान की हैं। यह संख्या अन्य विश्वविद्यालयों की तुलना में काफी अधिक है। जेएनयू ने केवल 4 प्रोग्राम में 71 सीटें और अंबेडकर विश्वविद्यालय ने 7 प्रोग्राम में 210 सीटें दी हैं। डीयू की कुल 5,857 सीटों के मुकाबले 12,111 आवेदनों के साथ, सीटों के सापेक्ष आवेदकों का अनुपात 48.36% रहा है। 3 साल पर एग्जिट करने वाले छात्रों के लिए डीयू ने 2-वर्षीय पीजी प्रोग्राम में पहले जैसी ही सीटें बरकरार रखी हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications