HPBOSE 12th Result 2026: एचपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 4 मई को सुबह 11 बजे आएगा, डाउनलोड चरण और डायरेक्ट लिंक जानें
Abhay Pratap Singh | May 3, 2026 | 08:34 AM IST | 1 min read
एचपीबीओएसई 12वीं कक्षा का परिणाम 2026 डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) द्वारा एचपीबोस कक्षा 12वीं परीक्षा 2026 का परिणाम 4 मई को सुबह 11 बजे सभी स्ट्रीम ऑर्ट्स, साइंस और कॉर्मस के लिए ऑनलाइन माध्यम में जारी किया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद छात्र hpbose.org पर जाकर एचपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जांच सकेंगे।
एचपीबीओएसई 12वीं कक्षा का परिणाम 2026 डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर और एसएमएस के माध्यम से भी अपना परिणाम देख सकते हैं। एसएमएस के लिए मोबाइल के मैसेज बॉक्स में HP12 रोल नंबर टाइप करके 5676750 पर भेजना होगा।
HPBOSE 12th Result 2026: रिजल्ट विवरण
एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं ऑनलाइन मार्कशीट में निम्नलिखित विवरण जांच सकेंगे:
- उम्मीदवार का नाम
- परीक्षा रोल कोड/ रोल नंबर
- विषय
- विषयवार प्राप्त अंक
- कुल प्राप्त अंक
- परिणाम की स्थिति (पास/फेल) आदि।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन राजेश शर्मा ने बताया कि, बोर्ड 4 मई को 12वीं कक्षा की परीक्षा के परिणाम घोषित करेगा। आगे कहा कि, नतीजे घोषित करने के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बोर्ड सभी स्ट्रीम कला, विज्ञान और वाणिज्य के नतीजे एक साथ जारी करेगा।
एचपी बोर्ड 12th रिजल्ट की घोषणा धर्मशाला स्थित बोर्ड मुख्यालय से की जाएगी। हिमाचल प्रदेश बोर्ड द्वारा एचपीबीओएसई कक्षा 12 की परीक्षा 3 मार्च से 1 अप्रैल, 2026 तक आयोजित की गई थी। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए छात्रों को एचपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
HP Board 12th Result 2026: रिजल्ट जांचने के चरण
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एचपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- एचपीबोस की वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
- कक्षा 12वीं रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें व सबमिट करें।
- एचपी बोर्ड 12th रिजल्ट 2026 जांचें व प्रिंट लें।
अगली खबर
]अलीगढ़ में एएमयू शिक्षक संघ ने कैंपस में बढ़ती असुरक्षा पर चिंता जताई; 7 छात्र निलंबित
एएमयूटीए के सचिव अशरफ मतीन ने एक बयान में कहा कि महिला महाविद्यालय में हाल की घटनाएं, जिनमें उपस्थिति के मुद्दे पर पुरुष छात्रों द्वारा महिला शिक्षिकाओं के साथ कथित दुर्व्यवहार शामिल है, गंभीर प्रणालीगत विफलता की ओर इशारा करती हैं।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र