HPBOSE 12th Result 2024: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट 29 अप्रैल को आने की उम्मीद, यहां देखें पूरी डिटेल
Santosh Kumar | April 25, 2024 | 04:26 PM IST | 2 mins read
एचपी बोर्ड 12वीं परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 अंक प्राप्त करने आवश्यक हैं। दो विषयों में 33 अंक न लाने वाले छात्र फेल माने जाएंगे।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (एचपीबीओएसई), धर्मशाला 29 अप्रैल को 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इस साल, हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 1 मार्च से 28 मार्च तक आयोजित की थी।
New: HPBOSE Supplementary Exam Dates Out - Direct Link
Latest: 50+ Entrance Exams after 12th | Best Career Options after 12th
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
एचपी बोर्ड 12वीं चेक करने के लिए उम्मीदवार लिंक एक्टिवेट होने के बाद अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से रिजल्ट चेक कर सकेंगे। परीक्षा देने वाले सभी छात्र रोल नंबर के जरिए अपना रिजल्ट देख सकेंगे। अगर किसी कारण से वेबसाइट क्रैश हो जाती है तो आप डिजीलॉकर से भी अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे।
इसके लिए आपको DigiLocker पर अकाउंट बनाना होगा। छात्र HPBOSE 12th Result 2024 मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से भी देख सकते हैं। इसके जरिए आप बिना इंटरनेट के भी अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर पाएंगे।
HP Board 12th Result 2024: असफल छात्र के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा
एचपी बोर्ड 12वीं परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 अंक प्राप्त करने आवश्यक हैं। दो विषयों में 33 अंक न लाने वाले छात्र फेल माने जाएंगे। अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में बहुत कम अंकों से फेल हो गया है तो वह कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकता है। इसके अलावा अगर किसी छात्र को रिजल्ट घोषित होने के बाद अपने अंकों पर आपत्ति है तो ऐसी स्थिति में वह अपनी कॉपी दोबारा चेक करवा सकता है।
HPBOSE 12th Result 2024: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से एचपीबीओएसई 12वीं परिणाम 2024 की जांच कर सकेंगे-
- आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
- होम पेज पर 'परिणाम' लिंक पर क्लिक करें।
- यहां 'HPBOSE 12th Result 2024 Link' पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी दर्ज करें।
- HP Board 12th Result 2024 स्क्रीन पर दिखेगा इसे डाउनलोड करें।
अगली खबर
]AICTE ने लॉन्च किया करियर पोर्टल, 12,000 से ज्यादा कॉलेजों के 30 लाख छात्रों को होगा फायदा
एआईसीटीई ने प्रमुख जॉब और प्रोफेशनल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म apna.co के साथ संयुक्त रूप से करियर पोर्टल' लॉन्च किया है। इस पहल से लाखों छात्रों को अपने भविष्य का परिदृश्य बदलने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम