HP TET 2025: एचपी टीईटी परीक्षा फॉर्म बिना शुल्क जमा वाले अभ्यर्थियों का आवेदन रद्द, रिजेक्शन लिस्ट जारी
Saurabh Pandey | May 23, 2025 | 06:38 PM IST | 1 min read
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड इस बार 10 विषयों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) आयोजित करेगा। इस वर्ष पहली बार शिक्षा बोर्ड विशेष शिक्षक विषय के लिए भी टीईटी आयोजित करेगा।
नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBoSE) धर्मशाला ने हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचपी टीईटी) जून 2025 के लिए बिना आवेदन शुल्क परीक्षा फॉर्म जमा करने वाले उम्मीदवारों का आवेदन रद्द कर दिया है। बोर्ड ने ऐसे उम्मीदवारों का रिजेक्शन लिस्ट भी जारी कर दी है।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड इस बार 10 विषयों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) आयोजित करेगा। इस वर्ष पहली बार शिक्षा बोर्ड विशेष शिक्षक विषय के लिए भी टीईटी आयोजित करेगा।
इन परीक्षाओं के लिए कुल 36405 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिनमें से कुल 34598 आवेदन पत्र शुल्क सहित प्राप्त हुए है, जिनका विषयवार विवरण निम्नलिखित है-
|
परीक्षा का नाम |
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या |
|---|---|
|
टीजीटी (कला) टीईटी |
12519 |
|
टीजीटी (मेडिकल) टीईटी |
4510 |
|
जेबीटी टीईटी |
5730 |
|
टीजीटी संस्कृत टीईटी |
1046 |
|
विशेष शिक्षक टीईटी (प्री प्राइमरी से कक्षा-5 तक) |
1035 |
|
विशेष शिक्षक टीईटी (कक्षा VI से कक्षा-12 तक) |
447 |
|
पंजाबी टीईटी |
122 |
|
उर्दू टीईटी |
13 |
|
टीजीटी (नॉन-मेडिकल) टीईटी |
6744 |
|
टीजीटी हिंदी टीईटी |
2432 |
HPBoSE HPTET 2025: 1807 अभ्यर्थियों का आवेदन रद्द
बोर्ड की तरफ से जारी नोटिस के मुताबिक 1807 अभ्यर्थियों ने अपने अधूरे फार्म भरे हैं तथा शुल्क जमा नहीं करवाया है। अतः निर्धारित तिथि तक फीस जमा न करवाने पर ऐसे आवेदनों को रद्द किया जाता है। रद्द किए गए आवेदनों की जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.hpbose.org पर उपलब्ध है।
इसके अतिरिक्त जिन अभ्यर्थियों ने निर्धारित तिथि के दौरान शुल्क जमा करवा दिया है तथा उनका नाम रिजेक्शन लिस्ट में अंकित है, ऐसे अभ्यर्थी 26 मई 2025 तक अपना शुल्क जमा करवाने संबंधी दस्तावेज बोर्ड कार्यालय में जमा करवाकर अपना रोल नंबर प्राप्त करने के पात्र होंगे। इसके बाद इस प्रकार के किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए बोर्ड कार्यालय के दूरभाष नंबर 01892-242192 पर संपर्क कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच