HP NEET UG Counselling 2025: एचपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 पंजीकरण शुरू, लास्ट डेट 8 सितंबर, जानें शेड्यूल

Santosh Kumar | September 5, 2025 | 04:17 PM IST | 2 mins read

प्रोविजनल सीट आवंटन 17 सितंबर को जारी किया जाएगा और राउंड 2 का अंतिम सीट आवंटन परिणाम 18 सितंबर को घोषित किया जाएगा।

Most Scoring Concepts for NEET 2027

Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.

Download EBook
अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी ने एचपी नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 3 का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश में एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 2 के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (एएमआरयू), हिमाचल प्रदेश ने आधिकारिक वेबसाइट amruhp.ac.in पर इसकी घोषणा की है। पात्र उम्मीदवारों के लिए राउंड 2 पंजीकरण की अंतिम तिथि 8 सितंबर, 2025 को दोपहर 2 बजे तक निर्धारित की गई है। एएमआरयू ने एचपी नीट राउंड 3 शेड्यूल भी जारी कर दिया है।

जिन उम्मीदवारों ने राउंड 2 के लिए पंजीकरण कराया है, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। पंजीकरण के बाद, उम्मीदवारों को 5 से 10 सितंबर, 2025 तक चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की सुविधा मिलेगी।

HP NEET UG Counselling 2025: राउंड 2 सीट आवंटन डेट

इसके बाद राउंड 2 की अंतिम मेरिट सूची 10 सितंबर को जारी की जाएगी। प्रोविजनल सीट आवंटन 17 सितंबर, 2025 को जारी किया जाएगा और राउंड 2 का अंतिम सीट आवंटन परिणाम 18 सितंबर, 2025 को घोषित किया जाएगा।

एचपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड-2 के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, अभ्यर्थी 19 सितंबर से प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं, आवंटित कॉलेज और कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया 22 से 23 सितंबर 2025 तक चलेगी।

Also read Rajasthan NEET UG 2025 Counselling: राजस्थान नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 शेड्यूल घोषित, रजिस्ट्रेशन कल से शुरू

HP NEET UG Counselling 2025: राउंड 3 शेड्यूल

हिमाचल प्रदेश नीट यूजी काउंसलिंग 2025 के राउंड-3 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार, 26 सितंबर को रिक्त सीटों की स्थिति प्रदर्शित की जाएगी। अभ्यर्थी 29 से 30 सितंबर तक नए ऑनलाइन काउंसलिंग फॉर्म भर सकेंगे।

1 अक्टूबर को फॉर्म संबंधी समस्याओं का समाधान किया जाएगा और उसी दिन मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी जाएगी। वहीं, 29 सितंबर से 3 अक्टूबर तक अभ्यर्थी अपनी पसंद का कॉलेज/कोर्स लॉक कर सकेंगे।

इसके बाद राउंड-3 के लिए प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट 7 अक्टूबर को और फाइनल सीट अलॉटमेंट 8 अक्टूबर को किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 10 और 11 अक्टूबर को अपने आवंटित कॉलेज और कोर्स में एडमिशन लेना होगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]