HP LEET Result 2024: हिमाचल प्रदेश लेटरल एंट्री एंट्रेंस टेस्ट रिजल्ट जारी, तीन चरणों में होगी काउंसलिंग
Abhay Pratap Singh | June 6, 2024 | 03:55 PM IST | 2 mins read
HP LEET 2024 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने हिमाचल प्रदेश लेटरल एंट्री एंट्रेंस टेस्ट 2024 (HP LEET 2024) रिजल्ट घोषित कर दिया है। एचपी एलईईटी प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट hptechboard.com पर जाकर HP LEET 2024 परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
एचपी एलईईटी परिणाम 2024 में पंजीकरण आईडी, उम्मीदवारों का नाम, रोल नंबर, पिता का नाम और प्राप्त अंक सहित अन्य विवरण दिए गए हैं। HP LEET 2024 रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।
हिमाचल प्रदेश लेटरल एंट्री एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन राज्य के विभिन्न पॉलिटेक्निक संस्थानों में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में लेटरल प्रवेश के लिए किया जाता है। HP LEET 2024 परीक्षा 26 मई को आयोजित की गई थी। हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड की ओर से जल्द ही एचपी एलईईटी काउंसलिंग शेड्यूल जारी किया जाएगा।
HP LEET Counseling 2024: काउंसलिंग
- HP LEET 2024 काउंसलिंग प्रक्रिया तीन चरणों में आयोजित की जाएगी।
- उम्मीदवारों को HP LEET 2024 काउंसलिंग पंजीकरण फॉर्म भरना होगा।
- कैंडिडेट को पाठ्यक्रमों और संस्थानों का चयन करने का मौका भी दिया जाएगा।
- कोर्स एवं इंस्टीट्यूट लॉक करने के बाद HP LEET सीट आवंटन परिणाम जारी होगा।
- आवंटित सीटों से संतुष्ट छात्रों को दस्तावेज सत्यापन के लिए संबंधित संस्थान में जाना होगा।
Also read HPCET Answer Key 2024: एचपीसीईटी फाइनल आंसर की himtu.ac.in पर जारी, ऐसे करें चेक
HP LEET 2024 Counseling: आवश्यक दस्तावेज
दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होगी:
- पासपोर्ट साइट की पांच फोटो।
- कक्षा 12वीं की मार्कशीट।
- एचपी एलईईटी 2024 परिणाम।
- एचपी एलईईटी 2024 एडमिट कार्ड।
- स्थानांतरण प्रमाणपत्र।
- सामुदायिक सर्टिफिकेट।
- चरित्र प्रमाण पत्र।
- निवास प्रमाणपत्र।
- सभी दस्तावेजों की फोटोकॉपी के दो सेट।
HP LEET Exam 2024: परीक्षा पैटर्न और अंकन योजना
एचपी एलईईटी 2024 परीक्षा ऑफलाइन यानी पेन एवं पेपर मोड में आयोजित की गई थी। HP LEET 2024 परीक्षा की अवधि 3 घंटे थी। इसमें 100 ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न शामिल थे। एचपी एलईईटी एग्जाम कुल अंकों 400 अंकों के लिए आयोजित की गई थी। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए गए, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी