HP LEET 2025 Answer Key: एचपी एलईईटी प्रोविजनल आंसर की hptechboard.com पर जारी; 31 मई तक दर्ज करें आपत्तियां
Abhay Pratap Singh | May 28, 2025 | 10:50 AM IST | 2 mins read
HP LEET 2025 उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए छात्रों को किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज की आवश्यकता नहीं होगी।
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड (HPTSB) ने हिमाचल प्रदेश लेट्रल एंट्री प्रवेश परीक्षा 2025 (HP LEET 2025) की प्रोविजनल आंसर की सीरीज ए, बी, सी और डी के लिए जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hptechboard.com के माध्यम से एचपी एलईईटी 2025 प्रारंभिक उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
HP LEET 2025 उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए छात्रों को किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज की आवश्यकता नहीं होगी। एचपी एलईईटी प्रोविजनल आंसर की 2025 पर उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का भी मौका दिया गया है। HP LEET 2025 आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो 31 मई तक खुली रहेगी।
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, “उत्तर कुंजी में किसी भी प्रकार की आपत्ति होने पर कृपया प्रामाणिक प्रमाण के साथ 31/05/2025 को शाम 5:00 बजे तक ईमेल: hptechboard@gmail.com के माध्यम से चुनौती दर्ज करा सकते हैं। समय-सीमा के बाद किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।”
Also read HP DElEd CET 2025 Admit Card: एचपी डीएलएड सीईटी एडमिट कार्ड hpbose.org पर जारी, एग्जाम डेट जानें
एचपी एलईईटी 2025 उत्तर कुंजी की सहायता से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। हिमाचल प्रदेश लेट्रल एंट्री प्रवेश परीक्षा 2025 अंकन योजना के अनुसार, उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक दिए जाते हैं, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक चौथाई अंक काटा जाएगा।
HP LEET 2025 का परिणाम 5 जून, 2025 को घोषित किया जाएगा। पाठ्यक्रम और संस्थान वरीयताओं के साथ अंकों को अपडेट करने की प्रक्रिया 10 जून, 2025 से शुरू होगी। नवीनतम अपडेट और अधिक जानकारी के लिए एचपीटीएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
HP LEET Answer Key 2025: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से एचपी एलईईटी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
- एचपीटीएसबी की वेबसाइट www.hptechboard.com पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘Answer Key LEET-2025’ पर क्लिक करें।
- एलईईटी आंसर की सीरीज ए/ बी/ सी/ डी लिंक पर क्लिक करें।
- आंसर की जांचें, डाउनलोड करें और जरूरत होने पर आपत्तियां दर्ज करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार