HP JBT Recruitment Notification 2026: एचपी जेबीटी भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 16 मार्च से शुरू होगा पंजीकरण
Saurabh Pandey | March 12, 2026 | 04:17 PM IST | 2 mins read
एचपी जेबीटी (पोस्ट कोड-26015) पद के लिए कुल 600 रिक्तियों की घोषणा की गई है। उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) के माध्यम से किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को हिमाचल प्रदेश में सीबीएसई से संबद्ध सरकारी स्कूलों में सेवा देनी होगी।
नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए), हमीरपुर द्वारा जूनियर बेसिक टीचर (जॉब ट्रेनी) की भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना जारी की गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 16 मार्च से 6 अप्रैल 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एचपी जेबीटी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र (ओआरएएस) जमा करने की अंतिम तिथि के तीन दिन बाद से सात दिनों तक एक सुधार विंडो खोली जाएगी, जिसके दौरान उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क का भुगतान करने पर अपने ओआरएएस में त्रुटियों को सुधारने की अनुमति दी जाएगी।
एचपी जेबीटी (पोस्ट कोड-26015) पद के लिए कुल 600 रिक्तियों की घोषणा की गई है। उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) के माध्यम से किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को हिमाचल प्रदेश में सीबीएसई से संबद्ध सरकारी स्कूलों में सेवा देनी होगी।
HPRCA JBT Recruitment 2026: आयुसीमा
एचपी जेबीटी भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है। हिमाचल प्रदेश के मूल निवासी अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए, साथ ही हिमाचल प्रदेश सरकार के कर्मचारियों और पूर्व सैनिकों के लिए 5 वर्ष की छूट आयु में दी जाएगी।
HPRCA JBT Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
|
आवेदन शुल्क विवरण
|
कुल आवेदन शुल्क
|
|
सभी श्रेणियों के उम्मीदवार
(100 रुपये परीक्षा शुल्क + 700
रुपये
प्रोसेसिंग शुल्क)
|
800 रुपये
|
|
सुधार शुल्क
(आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि के तीन कार्य दिवसों के बाद शुरू होने वाली सात दिनों की अवधि के भीतर)
|
100
रुपये
|
HPRCA JBT Recruitment 2026: प्रवेश पत्र विवरण
एचपी जेबीटी भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र डाक द्वारा नहीं भेजा जाएगा, उम्मीदवारों को इसे एचपीआरसीए की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in से डाउनलोड करना होगा। इस संबंध में सूचना उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी पर भी भेजी जाएगी। उम्मीदवार आवेदन आईडी, नाम और जन्म तिथि दर्ज करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार