Trusted Source Image

BoB Office Assistant Prelims Result 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा ऑफिस असिस्टेंट प्रीलिम्स रिजल्ट जारी, मेंस डेट जानें

Saurabh Pandey | March 12, 2026 | 12:36 PM IST | 1 min read

बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑफिस अटेंडेंट (प्रीलिम्स) परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों परिणाम जारी कर दिया गया है। सब स्टाफ कैडर में 500 पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा 22 और 23 फरवरी 2026 को आयोजित की गई थी।

रिजल्ट पीडीएफ में मुख्य परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवारों की राज्यवार सूची दी गई है। (आधिकारिक वेबसाइट)
रिजल्ट पीडीएफ में मुख्य परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवारों की राज्यवार सूची दी गई है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : बैंक ऑफ बड़ौदा ने ऑफिस असिस्टेंट (प्यून) पदों की भर्ती के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाकर अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा ऑफिस असिस्टेंट 2026 के लिए प्रारंभिक परीक्षा का राज्यवार परिणाम जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अब परिणाम देखकर मुख्य परीक्षा की तैयारी शुरू कर सकते हैं।

BOB Office Assistant Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाएं।
  2. अब "करियर" या "वर्तमान अवसर" सेक्शन पर जाएं।
  3. बीओबी ऑफिस असिस्टेंट रिजल्ट 2026 शीर्षक वाले लिंक पर क्लिक करें।
  4. अब परिणाम की पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें।
  5. अपना रोल नंबर या पंजीकरण नंबर पीडीएफ फाइल में खोजें।

BOB Office Assistant Result 2026: स्कोरकार्ड विवरण

  1. बैंक का नाम
  2. पद का नाम (कार्यालय सहायक चपरासी)
  3. प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के पंजीकरण क्रमांक
  4. श्रेणी (यदि लागू हो)
  5. परीक्षा का नाम और वर्ष
  6. राज्य
  7. चयन के अगले चरण के संबंध में निर्देश

BoB Office Assistant Mains Exam Date: मुख्य परीक्षा कब होगी?

बैंक ऑफ बड़ौदा ऑफिस असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवार मुख्य परीक्षा 2026 में भाग लेने के लिए पात्र होंगे, जो 22 मार्च को आयोजित की जानी है।

Also read MPESB Group 5 Recruitment 2026: एमपी में स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ समेत 291 पदों पर भर्ती, आवेदन कल से शुरू

BoB Office Assistant Prelims Date: प्रीलिम्स परीक्षा कब हुई थी?

बैंक ऑफ बड़ौदा ऑफिस असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा 22 और 23 फरवरी 2026 को आयोजित की गई थी। प्रीलिम्स परीक्षा में सफल उम्मीदवारों का रोल नंबर पीडीएफ फॉर्म में जारी किया गया है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications