HPBOSE Winter School Date Sheet 2026-27: एचपी बोर्ड विंटर स्कूल डेटशीट कक्षा 3, 5 और 8 के लिए जारी

Abhay Pratap Singh | November 17, 2026 | 05:56 PM IST | 1 min read

एचपी बोर्ड के अनुसार, परीक्षार्थियों को सुबह 9:45 बजे क्वेश्चर और आंसर बुकलेट बांटी जाएंगी। शुरुआती 15 मिनट का समय प्रश्नपत्र पढ़ने और आंसर शीट भरने के लिए है।

एचपी बोर्ड क्लास 3rd, 5th, 8th टाइम टेबल 2026-27 www.hpbose.org पर उपलब्ध है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 शीतकालीन अवकाश वाले विद्यालयों की तीसरी, पांचवीऔर आठवीं कक्षा के नियमित विद्यार्थियों के लिए समय सारणी जारी कर दी है। एचपी बोर्ड विंटर स्कूल डेटशीट के अनुसार, वार्षिक परीक्षा एक पाली में सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

एचपी बोर्ड के अनुसार, परीक्षार्थियों को सुबह 9:45 बजे क्वेश्चर और आंसर बुकलेट बांटी जाएंगी। शुरुआती 15 मिनट का समय प्रश्नपत्र पढ़ने और आंसर शीट भरने के लिए है। परीक्षा सुबह 10:00 बजे शुरू होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में कैलकुलेटर, कैलकुलेटर वाली घड़ियां, पेजर, सेल्युलर फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट साथ ले जाने की अनुमति नहीं है।

HPBOSE Class 3 annual exam timetable 2026-27: कक्षा 3 की डेटशीट

बोर्ड ने विंटर सेशन की सालाना परीक्षा में बैठने वाले कक्षा 3 के छात्रों के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। नीचे सारणी में एचपी बोर्ड विंटर स्कूल डेटशीट 2026-27 जांच सकते हैं:

परीक्षा तिथि परीक्षा का दिन विषय

14-12-2026

सोमवार

पर्यावरण शिक्षा (EVS)

15-12-2026

मंगलवार

अंग्रेजी

17-12-2026

गुरुवार

गणित

18-12-2026

शुक्रवार

हिंदी

HPBOSE Class 5 annual exam timetable 2026-27: कक्षा 5 की डेटशीट

बोर्ड ने विंटर सेशन की सालाना परीक्षा में बैठने वाले कक्षा 5 के छात्रों के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। नीचे सारणी में एचपी बोर्ड विंटर स्कूल डेटशीट 2026-27 जांच सकते हैं:

परीक्षा तिथि परीक्षा का दिन विषय

14-12-2026

सोमवार

अंग्रेजी

16-12-2026

बुधवार

गणित

17-12-2026

गुरुवार

हिंदी

18-12-2026

शुक्रवार

पर्यावरण शिक्षा (EWS)

Also read CISCE ISC Timetable 2027: सीआईएससीई कक्षा 12वीं की डेटशीट cisce.org पर जारी, 9 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

HPBOSE Class 8 annual exam timetable 2026-27: कक्षा 8 की डेटशीट

बोर्ड ने विंटर सेशन की सालाना परीक्षा में बैठने वाले कक्षा 8 के छात्रों के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। नीचे सारणी में एचपी बोर्ड विंटर स्कूल डेटशीट 2026-27 जांच सकते हैं:

परीक्षा तिथि परीक्षा का दिन विषय

09-12-2026

बुधवार

अंग्रेजी


10-12-2026

गुरूवार

हिंदी


11-12-2026

शुक्रवार

सामाजिक विज्ञान


14-12-2026

सोमवार

गणित


16-12-2026

बुधवार

विज्ञान


17-12-2026

गुरूवार

संस्कृत


18-12-2026

शुक्रवार

1. कला (ड्राईंग, चित्रकला एवं अप्लाईड आर्ट)

2. गृह विज्ञान

3. स्वर संगीत

4. वाद्य: संगीत

5. पंजाबी

6. उर्दू

19-12-2026

शनिवार

हिमाचल की लोक संस्कृति और योग

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]