HPBoSE: एचपी बोर्ड ने 292 संस्थानों की संबद्धता बहाल की, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने विधानसभा में दी जानकारी
Press Trust of India | November 27, 2025 | 10:40 PM IST | 1 min read
शिक्षा मंत्री ने कहा कि हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड पहले की तरह स्वतंत्र रूप से कार्य करता रहेगा। इसके अलावा, सरकारी क्षेत्र में सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों की उपस्थिति से निजी स्कूलों की मनमानी पर भी अंकुश लगेगा।
नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBoSE) द्वारा 292 संस्थानों को दी गई संबद्धता केवल अस्थायी रूप से निलंबित की गई थी और अब इसे बहाल कर दिया गया है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गुरुवार को राज्य विधानसभा में कहा कि बोर्ड ने किसी भी संस्थान की संबद्धता रद्द नहीं की है।
एक लिखित जवाब में, उन्होंने कहा कि आवश्यक औपचारिकताएं पूरी नहीं होने के कारण संबद्धता निलंबित कर दी गई थी, जो अब पूरी हो गई हैं। उन्होंने सदन को यह भी बताया कि राज्य के लगभग 100 सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्धता प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर भाजपा विधायक राकेश जामवाल द्वारा पूछे गए एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश बोर्ड से संबद्ध स्कूलों को एक्सीलेंसी सेंटर के रूप में भी विकसित करेगी। इसके अलावा, शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल भी स्थापित कर रही है।
निजी स्कूलों की मनमानी पर भी अंकुश
शिक्षा मंत्री ने कहा कि हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड पहले की तरह स्वतंत्र रूप से कार्य करता रहेगा। इसके अलावा, सरकारी क्षेत्र में सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों की उपस्थिति से निजी स्कूलों की मनमानी पर भी अंकुश लगेगा।
छात्रों को सुविधाएं मिलती रहेंगी
शिक्षा मंत्री ठाकुर ने सदन को बताया कि इन स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को पहले की तरह मुफ्त ड्रेस, किताबें और अन्य सुविधाएं मिलती रहेंगी। सीबीएसई का पाठ्यक्रम राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) पर आधारित है, और हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड का पाठ्यक्रम भी इसी पर आधारित है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी