HP Board Practical Exam: एचपी बोर्ड ने जारी की 10वीं, 12वीं के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा तारीखें
Santosh Kumar | January 19, 2024 | 03:03 PM IST | 1 min read
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीखें जारी कर दी हैं।
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (एचओबीएसई) ने गुरुवार (18 जनवरी) को नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसमें हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीखें जारी कर दी हैं। बोर्ड लिखित परीक्षा से पहले प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित करेगा।
बोर्ड ने 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए 21 से 29 फरवरी तक की तारीखें चुनी हैं, जबकि 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए भी हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 21 से 29 फरवरी तक की ही तारीखें चुनी हैं।
एचओबीएसई के आधिकारिक सुचना के अनुसार परीक्षा विद्यालय के स्तर पर आंतरिक रूप से आयोजित की जायेगी। वहीं इसके प्रश्न पत्र भी संबंधित विषय अध्यापक द्वारा अपने स्तर पर मौके पर ही तैयार किये जायेंगे। इसके अलावा प्रैक्टिकल फ़ाइल, पुरस्कार सूची और विस्तृत निर्देश की जानकारी स्कूल आईडी के माध्यम से ऑनलाइन प्रदान किया जाएगा।
एचओबीएसई के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, परीक्षा स्कूल स्तर पर आंतरिक रूप से आयोजित की जाएगी। इसके प्रश्न पत्र भी संबंधित विषय अध्यापक द्वारा मौके पर ही तैयार किये जायेंगे।
इसके अलावा प्रैक्टिकल फाइल, पुरस्कार सूची और विस्तृत निर्देशों की जानकारी स्कूल आईडी के माध्यम से ऑनलाइन प्रदान की जाएगी।
एचओबीएसई व्यावसायिक विषयों (NSQF) की प्रैक्टिकल परीक्षा की डेट शीट आरएमएसए/एनएसडीसी निदेशालय द्वारा अलग से जारी करेगी।
आपको बता दें कि एचपीबीओएसई 10वीं की परीक्षा 2 से 16 मार्च 2023 के बीच आयोजित करेगा। जबकि 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से 30 मार्च 2024 के बीच आयोजित होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल